Spread the love

अहमदाबाद | अहमदाबाद से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें पुलिस ने रु. 500 के दर के हजारों नोट जब्त किए हैं| चौंकानेवाली बात यह है कि बरामद किए गए नोट पर गांधीजी के बजाए बोलीवुड अभिनेता अनुपम खेर की तस्वीर है| जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि धोखाधड़ी के लिए लंबी प्लानिंग की गई है| दरअसल अहमदाबाद पुलिस ने एक व्यापारी की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्यवाही की है| जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद बुलियन व्यापारी के साथ रु. 1.60 करोड़ के सोने का सौदा हुआ था| रु. 1.60 करोड़ में से रु. 1.30 करोड़ से भरा बैग व्यापारी को दो शख्स दे गए थे| व्यापारी ने रुपयों से भरे बैग को जब खोला गया तो उसमें जाली नोट मिले| रु. 500 के दर नोट पर गांधीजी के बजाए अनुपम खेर की तस्वीर थी| इतना ही नहीं 1.30 करोड़ कीमत के इन नोट पर “रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया” के बजाए “रिसोल बैंक ऑफ इंडिया” लिखा है| इतना नहीं इन नोट के बंडल पर लगे स्टीकर पर “एसबीआई” नहीं बल्कि “स्टार्ट बैंक ऑफ इंडिया” लिखा है| व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने रु. 1.30 करोड़ की ठगी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है| इन जाली नोट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं| अनुपम खेर ने घटना को लेकर सोशल मीडिया पर जाली नोट की तस्वीर साझा की है| साथ ही लिखा “लो जी कर लो बात! पांच सौ के नोट पर गांधी जी की फोटो की जगह मेरी फोटो???? कुछ भी हो सकता है|”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *