
छिंदवाड़ा। जुन्नारदेव नगर पालिका अधिकारी नेहा धुर्वे ने शहर के वार्ड नं 16 निवासी गोपाल मालवीय के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। शिकायत में उन्होनें गोपाल द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शिकायत में महिला अधिकारी ने कहा है कि गोपाल मालवी सार्वजनिक रूप से उनके व्यक्तित्व केा ेकर टीका टिप्पणी कर रहा है। समाज में मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास कियाजा रहा है। गोपाल कार्यालय में आकर अभ्रदतापूर्वक व्यवहार करता है। सार्वजनिक रूप से उन्हें और निकाय उपयंत्री अनुराग सरैया को जाति सूचक शब्दो से आपमानित करता है। इससे वे मानसिक रूप से परेशान हो गई है। उक्त व्यक्ति कभी भी आफिस आ जाता है और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहा है। सीएम हेल्पलाईन मे झूठी शिकायत कर शिकायत को हटवाने के लिए कर्मचारीयो से पैसे की मांग करता है। उन्होनेें इस संबंध में गंभीरता से कार्यवाही करने की मांग की है।
