Spread the love

शाहगढ़ | नगर में रहने वाले एक विशेष समुदाय के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक हिंदू संप्रदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए इसने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो पोस्ट की थी। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित सकल हिंदू समाज द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार को गिरफ्तार करके शाहगढ़ न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जमानत दे दी गई। थाना प्रभारी संदीप खरे ने बताया कि सोशल मीडिया से जानकारी मिली की नाजिर खान नामक युवक जो शाहगढ़ के वार्ड में रहता है। उसने सोशल मीडिया के जरिए हिंदू धर्म की भावनाएं आहत हो ऐसी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *