Spread the love

महिला के साथ लिव इन में रह रहा था ……. फोटो विडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकीं दी

इन्दौर। शादी का झांसा देकर शादी शुदा महिला से दुष्कर्म करने वाले भारतीय जनता पार्टी के एक नेता को गिरफ्तार किया गया है। शादी का कह उसने महिला का अपने पति से तलाक भी करवा दिया था और गत दो वर्षों से महिला के साथ लिव इन में रह रहा था लेकिन अब उसने महिला को शादी से इंकार करते फोटो विडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकीं दी है जिसके बाद महिला ने अपने परिजनों के साथ मामला दर्ज कराया। मामला इन्दौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है जिस पर कार्रवाई करते पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के नेता मुकेश पंचोला को आलोट से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आलोट से गिरफ्तार भाजपा नेता मुकेश पंचोला पहले कांग्रेसी था और युवक कांग्रेस के विभिन्न पदों पर पदस्थ रह चुका है 2018 विधानसभा चुनाव में उसने आलोट से चुनाव लडने हेतु कांग्रेस से टिकट मांगा था लेकिन नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा, जिसमें उसकी जमानत जब्त हो गई। उसके बाद उसने बीजेपी ज्वाइन कर 2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी से भी टिकट का प्रयास किया था जो कि नहीं मिला तो अब अगले विधानसभा चुनाव हेतु तैयारी कर रहा था कि दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। भंवरकुआं थाना पुलिस के अनुसार न्यू रानी बाग, खंडवा नाका इन्दौर निवासी महिला ने पुलिस को अपनी दर्ज शिकायत में बताया कि सन् 2015 में मुंबई निवासी नरेश जैन से उसकी शादी हुई थी। और करीब चार साल पहले एक दोस्त की शादी में मुकेश पंचोला से मिलने के बाद दोनों में प्रेम संबंध बन गए। मुकेश ने उससे शादी का वादा किया और पति से तलाक लेने को कहा। मुकेश की बात पर विश्वास कर उसके कहने पर उसने 2024 में पति से तलाक ले लिया। इसके बाद दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि 1 जनवरी 2025 को इंदौर के सुखमनी होटल के रूम नंबर 201 में मुकेश ने शादी का भरोसा दिलाकर उससे शारीरिक संबंध बना उसके बाद कई बार शारीरिक संबंध बनाएं। महिला ने शिकायत में बताया कि 10 जून को जब उसने मुकेश से शादी की बात की तो उसने इनकार कर दिया और छोड़कर चला गया तथा जाते जाते धमकी दी कि यदि शादी की जिद करोगीं तो तेरी तस्वीरें और वीडियो वायरल कर दूंगा। महिला ने बताया इसके दो दिन बाद 12 जून को मुकेश फिर उसके घर आया और वहां जब भाई साहिल ने उससे शादी की बात की तो मुकेश साहिल से झगड़ा कर भाग गया। इसके बाद भंवरकुआं थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।‌ भंवरकुआं थाना प्रभारी राजकुमार यादव के अनुसार पीड़िता महिला की शिकायत पर मुकेश पंचोला के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, धमकी देने और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे उसके घर आलोट के ताल से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *