Spread the love

5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गई संपत्ति सोने चांदी के आभूषण, घटना में प्रयुक्त अवैध देशी कट्टा, कटर, चाकू एवं मोटरसाइकिल कुल कीमत लगभग साढ़े तीन लाख का मशरूका जप्त

छतरपुर । जिले के अनुभाग बड़ा मलहरा के थाना बक्सवाहा क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2022 में नैनागिरि मंदिर, वर्ष 2023 में बक्सवाहा मंदिर एवं वर्ष 2023 में थाना बमनोरा क्षेत्र अंतर्गत अबार माता मंदिर में चोरी की घटना संबंधित थानों में चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस टीमों द्वारा घटना स्थलों का बारीकी से निरीक्षण कर भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए थे, आरोपियों की तलाश निरंतर की जा रही थी।
चोरी की घटनाओं के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित कर उप पुलिस महानिरीक्षक श्री ललित शाक्यवार एवं पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन द्वारा इनाम की उद्घोषणा की गई थी।
पुलिस टीमों द्वारा एकत्रित साक्ष्य एवं सूचनाओं के आधार पर आरोपियों का पता लगाया गया एवं विभिन्न स्थानों में दबिश दी जा रही थी।
उक्त तीनों स्थानों में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्य एवं खरीददार सहित पांच आरोपियों

  1. राजू पटेल पिता कन्छेदी पटेल निवासी ग्राम रनगुवां थाना गढ़ाकोटा जिला सागर
  2. चाली अहिरवार पिता हरिदास अहिरवार निवासी ग्राम मौठार नायक थाना गढाकोटा जिला सागर
  3. विकास अहिरवार पिता श्रीराम अहिरवार निवासी ग्राम डिलोना थाना विनैका जिला सागर
  4. रोहन ठाकुर उर्फ तावडे पिता साहब सिंह गौड निवासी ग्राम मौठार नायक थाना गढ़ाकोटा
  5. चोरी की संपत्ति का खरीददार आरोपी संदीप सोनी पिता सत्यनारायण सोनी निवासी बार्ड नं. 08 गढाकोटा को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों के पास से उक्त तीनों मंदिरों से चोरी की गई संपत्ति 21 छोटे बड़े छत्र नैनागिर,03 मंगल सूत्र ,01 नथा सोने का,10 छोटी बड़ी झूमर छत्र, 1 बड़ी झूमर ,2 प्रतिमा नयन, 1 टीका चाँदी,3 बड़े छत्र ,1 लोहे का कटर ,1 कट्टा 312 बोर 2 कारतूस ,1 चाकू व 1 टीवीएस मोटरसाईकिल कीमत कुल लगभग साढ़े तीन लाख की जप्त की।आरोपी चाली अहिरवार लूट, हत्या का प्रयास, चोरी, मारपीट, जुंवा जैसे जिला सागर एवं जिला छतरपुर के विभिन्न थानों के 10, रोहन उर्फ तावड़े जिला दमोह, सागर, छतरपुर के विभिन्न थानों में चोरी के 6, राजू पटेल चोरी के 6, संदीप सोनी 4 अपराधों में में लिप्त

उक्त आरोपियों ने जिले के चोरियों के साथ निम्न चोरी करना भी कबूला –
जिला छतरपुर
1.बकस्वाहा जैन मंदिर, 2023
2.नैनागिर मंदिर थाना बकस्वाहा में, 2022
3.अबार माता थाना बमनौरा,2023
जिला सागर
4.दलपतपुर जैन मंदिर,
5.कर्रापुर नीमन पडवार जैन मंदिर,
6.कर्रापुर राजा रमण मंदिर,
7.बलेह जैन मंदिर,
8.काछी पिपरिया जैन मंदिर,
9.काछीपुर पिपरिया हरसिद्धि मंदिर,
10.विट्टू दुवे के घर के सामने गढाकोटा में बने मंदिर,
11.सरस बमुना के घर के सामने गढकोटा मंदिर,
12.मौकलपुर मंदिर,
13.बंडा जैन मंदिर,
14.रहली पंडलपुर मंदिर,
15.हरदीमाता मंदिर,
16.जयदीप होटल के पीछे मकान में बहेरिया सागर
17.कर्रापुर सोनी के मकान में,
18.दलपतपुर जैन मंदिर
जिला दमोह
19.नरसिंहगढ दमोह मंदिर ,
20.धनगौर सागर नाका स्थित मंदिर,
21.पथरिया बासा मंदिर,
22.पथरिया हरसिद्धि माता मंदिर,
जिला टीकमगढ
23.बल्देवगढ जैन मंदिर,

आरोपी चाली अहिरवार लूट, हत्या का प्रयास, चोरी, मारपीट, जुंवा जैसे जिला सागर एवं जिला छतरपुर के विभिन्न थानों के 10, रोहन उर्फ तावड़े जिला दमोह, सागर, छतरपुर के विभिन्न थानों में चोरी के 6 ,राजू पटेल चोरी के 6 ,संदीप सोनी 4 अपराधों लिप्त हैं।

उक्त कार्यवाही में ASP सुश्री विदिता के नेतृत्व एवं एसडीओपी बड़ा मलहरा श्री रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बक्सवाहा निरीक्षक सुनीता बिंदुआ, उनि कादिर खान, उनि श्याम बेन, उनि अवधेश दुवे, सउनि सनील गौड, प्रआर आवेश, आर राजेश, सत्यनारायण चाचौदिया, अक्षय तिवारी, राजाराम, दीपक, राहुल, शिवशक्ति, मोनू साहू, भरत बेदी, साइबर से आर. विजय, जिला सागर से आरक्षक राजीव तोमर, पवन कुमार, प्रहलाद, जिला दमोह आर. राहुल की भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *