Spread the love

50 से ज्यादा महिलाओं से यौन उत्पीडऩ का आरोपकोर्ट से रोते हुए बाहर निकला, आज सजा का ऐलान


मैसूरु। बेंगलुरु की स्पेशल कोर्ट ने शुक्रवार को पूर्व जेडीएस सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा का पोते प्रज्वल रेवन्ना को मेड से रेप मामले में दोषी ठहराया। कोर्ट शनिवार को सजा सुनाएगी। कोर्ट का फैसला आने के समय रेवन्ना भावुक दिखा और बाहर निकलते वक्त रो पड़ा। रेवन्ना के परिवार के फार्महाउस में काम करने वाली 47 साल की एक महिला ने पिछले साल अप्रैल में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उसने रेवन्ना पर 2021 से कई बार रेप करने और किसी को भी घटना के बारे में बताने पर वीडियो लीक करने की धमकी देने का आरोप लगाया था।
कोर्ट ने 18 जुलाई को इस मामले की सुनवाई पूरी की थी। रेवन्ना के खिलाफ रेप, ताक-झांक, आपराधिक धमकी और अश्लील तस्वीरें लीक करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत आरोप तय किए थे। उसके खिलाफ रेप के कुल 4 मामले दर्ज हैं। इनमें से यह पहला केस है, जिसमें उसे दोषी ठहराया गया है।
प्रज्वल पर कई महिलाओं से यौन उत्पीडऩ का आरोप
पिछले साल प्रज्वल रेवन्ना का नाम कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में सामने आने के बाद चर्चा में आया था। उस पर 50 से ज्यादा महिलाओं से यौन उत्पीडऩ का आरोप है। उनके खिलाफ रेप, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोपों से जुड़े अब तक 4 एफआईआर दर्ज की गई हैं। पिछले साल, रेवन्ना के सोशल मीडिया पर 2,000 से ज्यादा अश्लील वीडियो क्लिप सामने आए थे। 2024 के लोकसभा चुनावों में रेवन्ना ने कर्नाटक की हासन संसदीय सीट पर दूसरी बार चुनाव लड़ा था, लेकिन वह अपनी सांसदी नहीं बचा सका। उसके खिलाफ दर्ज मामलों के बाद जेडीएस ने उसे पार्टी से निलंबित भी कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *