Spread the love

हटा/ नगर के गौरीशंकर मुक्ति धाम में सैकड़ा से अधिक फलदार पौधे रोपे ली सुरक्षा की जिम्मेदारी आने वाले सुरक्षित कल के लिए हरियाली की दिशा में कदम बढ़ाते हुए नगर के समाजसेवियों और आम नागरिकों ने पौधारोपण किया। पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे  कार्यक्रम के तहत रविवार सुबह हटा मुक्तिधाम में पौधारोपण किया गया। *रामकुमार राय* ने बताया मुक्ति धाम सेवा समिति के बैनर तले नगर के गणमान्य नागरिकों के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक सदस्यों ने पौधारोपण कर उसे संरक्षित करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर मुक्तिधाम में अधिक फलदार पौधे लगाए गए। मुक्तिधाम को हरित धाम बनाने के उद्देश्य से परिसर में अधिक से अधिक पौधे लगाने के लक्ष्य रखा गया है जिनमें पौधों का रोपण किया गया है। *पंडित राजाराम गोस्वामी* 

आबादी और प्रदूषण से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ गया है। मुक्तिधाम में रोजाना एक पार्थिव शरीर को अंतिम यात्रा में अग्नि को समर्पित किया जाता है। लेकिन यहां पर सिर्फ कटीले पेड़ है *समाजसेवियों* कि पहल से खुशबूदार वृक्षों को रोपित कर नये पौधों लगाने का संकल्प लिया 

लेकिन सबसे महत्वपूर्ण विषय समाजसेवी लगातार उठने आ रहे हैं लेकिन उसे विषय को नगर पालिका *सीएमओ संज्ञान में नहीं ले रहे *समाजसेवियों* ने कहा अगर मुक्तिधाम में एक ईमानदार ड्यूटी पर कर्मचारी बना रहेगा तो मुक्तिधाम में पेड़ पौधे सुरक्षित भी रहेंगे और मुक्तिधाम में चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लग जाएगा

*डॉ वीरेंद्र मोदी* ने कहा ट्रीगार्ड लगाकर पौधे सुरक्षित करने के प्रयास करेंगे *पंडित मुन्नी पाराशर* ने कहा सबको बढ़-चढ़कर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण कर उन्हें संरक्षित का संकल्प लेना चाहिए। 

*सोनू पंडा-* ने बताया 

पौधारोपण से आने वाली पीढी के लिए हम सुरक्षित कल तैयार कर पाएंगे। *पुष्पेंद्र* पांडे ने कहा पिछले साल की तुलना में मुक्तिधाम में अधिक से अधिक पौधारोपण कर सरंक्षित किया जाएगा। इसके लिए ट्रीगार्ड लगाकर सुरक्षित करने के प्रयास होंगे। 

*नारायण तंतुवाय* ने बताया 

साथ ही मुक्तिधाम के विकास रूपरेखा के आधार पर और पौधारोपण का कार्य होगा। वर्तमान में अधिकांश वनों का विनाश हुआ,उसकी पूर्ति के लिए आवश्यक है कि आमजन आगे आकर एक पौधा लगाकर उसके सरंक्षण का संकल्प लें।

श्रमदानियों में   पंडित राजाराम गोस्वामी,मोनू पुष्पेंद्र पांडे,डॉ वीरेंद्र मोदी, अशोक चंपी चौरसिया,नारायण तंतुवाय,अमृत तंतुवाय,जितेन्द्र राय,रामकुमार राय,मुन्नी पाराशर, सोनू पंडा,केशव प्रजापति,धर्मेंद्र सेन,प्रकाश तंतुवाय,पुष्पेंद्र रैकवार, पूर्व पार्षद लक्ष्मी सोनी, मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *