बालाघाट। मदिरा का अवैध रुप से निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय कर रहे लोगों के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारार कार्यवाही की गई। जिसमें आबकारी वृत बालाघाट की टीम द्वारा ग्राम सुरवाही के जंगल में अलग-अलग स्थानों पर बोरियों में भरा हुआ लगभग 1950 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 4 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गये हैं। जब्त महुआ लाहन का सेम्पल लेकर शेष लाहन मौके पर नष्ट किया गया ।

जब्त सामग्री का बाजार मूल्य 1 लाख 95 हजार रुपए है। इस कार्यवाही में वृत प्रभारी, उपनिरीक्षक रमाकांत बघेल, आरक्षक सुरेंद्र गजभिए, आरिफ खान, विशाल धुर्वे उपस्थित रहे।
