मां-पिता की हत्या करने और वीडियो वायरल कर समाज में बदनाम करने की धमकी

ग्वालियर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम में एक 20 वर्षीय छात्रा के साथ उसके ही नाना के घर में किराए से रहने वाले लड़के ने दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। पहली बार जब छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ तो वह नाबालिग थी। इसके बाद मां-पिता की हत्या करने और वीडियो वायरल कर समाज में बदनाम करने की धमकी देकर आरोपी लगातार ढाई साल तक बलात्कार करता रहा।
जब हद हो गई तो पीड़ित छात्रा ने अपनी मां को सारी बात बताई। मां ने अन्य परिजन को सूचना दी। जिसके बाद रविवार रात परिजन महाराजपुरा थाना पहुंचे और मामले की शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
महाराजपुरा थाना पहुंची पीड़ित छात्रा सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही है। उसने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से मुरैना जिले की रहने वाली है। यहां वह अपनी मां व भाई बहनों के साथ शताब्दीपुरम में रहती है। इससे पहले अपने नाना के घर रहती थी। रहती है। इससे पहले अपने नाना के घर रहती थी। इस घर में मेहगांव (भिंड) निवासी करू उर्फ कमल किशोर चौधरी किराए से रहता था, इसलिए उससे जान पहचान थी।1 जनवरी 2023 को जब वह घर पर अकेली थी, तब कमल किशोर पहुंच गया। पहचान थी इसलिए छात्रा ने उसे घर में आने दिया। यहां कमल किशोर ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। साथ ही धमकाया कि यदि किसी से कुछ कहा तो वह उसके मां-पिता और भाइयों को जान से मार देगा। इस समय पीड़िता नाबालिग थी और 12वीं की छात्रा थी। धमकी और बदनामी के डर से वह चुप रही।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पहली घटना के बाद जब वह खामोश रही तो आरोपी ने उसका फायदा उठाया। जब भी वह घर पर अकेली होती आरोपी आ धमकता और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता। विरोध करने पर कहता था कि उसने उसका वीडियो बना रखा है यदि कोई भी शिकायत की तो वह वीडियो वायरल कर बदनाम कर देगा। जिससे समाज में बदनामी होने पर तेरे परिवार वाले खुद ही मर जाएंगे। परेशान होकर छात्र ने अपनी मां को पूरी घटना बताई इसके बाद थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया | पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है |
