दिव्यांग बच्चों के साथ मनेगी रक्षा बंधन की खुशियां
छिंदवाड़ा – बौद्धिक एवं विकासात्मक दिव्यांग बच्चों की सेवा में समर्पित संस्था आधार फाउंडेशन के साथ समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल सक्षम के तत्वावधान में कल गुरुवार 7 अगस्त को विविध कार्यक्रमों के साथ नगर के परासिया रोड स्थित आधार फाउंडेशन में दोपहर 2.30 बजे से दिव्यांग बच्चों के साथ समावेशी रक्षाबंधन महोत्सव मनाया जावेगा।
जिसके मुख्य अतिथि श्रीमति निवेदिता गुप्ता (भा. पु. से.) सेनानी 8 वीं वहिनी, विशेष सशस्त्र बल एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा, विशिष्ट अतिथि श्रीमति रेखा शीलेंद्र सिंह, श्रीमती वर्षा सुधीर जैन रहेंगी, कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वोदय अहिंसा के प्रदेश संयोजक एवं नगर पालिक निगम स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन करेंगे। कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि के रूप में विविध सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों सहित समाज सेवियों को आमंत्रित किया गया है। जिनकी विशेष उपस्थिति में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समावेशी रक्षाबंधन महोत्सव मनाया जावेगा।
जिसमें सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने एवं दिव्यांग बच्चों का उत्साह बढ़ाने की अपील समस्त जिले वासियों सहित गणमान्य नागरिकों से आधार फाउंडेशन के अध्यक्ष श्रीमती सरिता पांडे, सचिव सुमित्रा पवार, सक्षम के जिलाध्यक्ष इंजीनियर महेश किन्थ, सचिव डॉ. चंद्रकांत विश्वकर्मा सहित आयोजक मंडल द्वारा की गई है।
