Spread the love

इन्दौर। लोकायुक्त पुलिस ने एक ट्रेप कार्रवाई करते म.प्र. पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के जूनियर इंजीनियर शैलेन्द्र पाटकर को 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। मामले में आवेदक सूर्यकांत सोनोने उम्र 37 वर्ष, निवासी 15, पंचमूर्ति नगर, राजमोहल्ला ने की शिकायत में लोकायुक्त को बताया था कि उसने स्टीम मशीन व्यवसाय के लिए नलिया बाखल, इंदौर में किराए से गोडाउन लिया और वहीं पर 10 किलोवाट विद्युत कनेक्शन लगवाना के लिए आवेदन किया था जिसका 40,000 रुपये शासकीय शुल्क है परन्तु आरोपी शैलेन्द्र पाटकर ने इसके अतिरिक्त उससे 10,000 रुपये रिश्वत की मांग भी की। जिसकी शिकायत की गई है। शिकायत सत्यापन पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के नेतृत्व में 06.08.2025 को किया गया और शिकायत सही पाए जाने पर आज 07.08.2025 को लोकायुक्त द्वारा एक ट्रेप दल जिसमें निरीक्षक रेनू अग्रवाल, निरीक्षक सचिन पटेरिया, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक आशीष आर्य, चेतन परिहार, राकेश मिश्रा, कमलेश परिहार को शामिल किया गया। इस ट्रेप दल ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रेप आयोजित कर आरोपी म.प्र. पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के जूनियर इंजीनियर शैलेन्द्र पाटकर को 10,000 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *