Spread the love

दस लाख में की बच्चा खरीदने की डील
इन्दौर। 10 लाख रुपए में बच्चा बेचने की डील कर बच्चे की मां को चार लाख देने वाली दो संदिग्ध बच्चा चोर महिलाओं सहित कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले करीब आधा दर्जन से ज्यादा आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पुलिस की यह कार्रवाई एक जागरुक नागरिक की योजना से सफल हुई। उसने महिलाओं की असलियत का पता लगा उनसे डील कर पुलिस को सूचना दे इन बच्चों की खरीद फरोख्त करने वाली महिलाओं को मौके से रंगे हाथों पकड़ाया।

महिलाओं ने खुद को बुजुर्गों के लिए केयर सेंटर चलाने वाली बताया इस जागरूक नागरिक से परिचय बढ़ाया था। मामला रावजी बाजार थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार रितेश व्यास निवासी आजाद नगर एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में काम करता है। लगभग छह महीने पहले उसकी मुलाकात प्रमिला पति अविनाश साहू निवासी मयूर नगर तथा वंदना पति राजू मकवाना निवासी टॉवर चौराहा से मूसाखेड़ी चौराहे पर हुई थी। पहली मुलाकात में इन दोनों ने खुद को बुजुर्गों के लिए केयर सेंटर चलाने वाली बताया था। इसके बाद दोनों से रितेश की कई बार मुलाकात हुई। इस दौरान प्रमिला और वंदना ने रितेश को बताया कि वे उन लोगों की मदद करती हैं जो निःसंतान हैं और उन्हें बच्चे दिलाने का काम भी करती हैं। इस पर रितेश को दोनों पर शक हुआ और उसने जानकारी निकाली तो पता चला कि ये दोनों महिलाएं हीरानगर थाना क्षेत्र में बच्चा बेचने के मामले में जेल जा चुकी हैं। इस जानकारी मिलने पर रितेश ने अपने दोस्त से इस पर चर्चा की और दोनों ने मिलकर पुलिस से संपर्क किया। तथा योजना बना उन्होंने बच्चा गोद लेने के बहाने उन दोनों महिलाओं से डील की और उन्हें 4 अग्रसेन चौराहे पर मिलने बुलाया। यहां प्रमिला और वंदना ने रितेश से राजू, प्रिया, और बच्चे की मां सोनू बेन से मिलवाते उनका परिचय कराया। सोनू अपनी गोद में करीब डेढ़ माह का बच्चा लेकर आई थी। प्रमिला और वंदना ने रितेश से कहा कहा कि सोनू की हालत ठीक नहीं है, इसलिए वह बच्चा देना चाहती है। इस बातचीत के बीच रितेश ने मौका देखकर पुलिस को सूचना दे दी जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुचं सभी को हिरासत में लेकर थाने ले पूछताछ शुरू की तो पुलिस को पूछताछ में पता चला कि प्रमिला और वंदना ने बच्चे के बदले रितेश से 10 लाख रुपए की डील की थी, लेकिन सोनू को सिर्फ 4 लाख रुपए देने की बात कही गई थी। आर्थिक रूप से कमजोर सोनू इस के लिए राजी हो गई थी। वहीं सोनू के बारे में बताया जा रहा है कि वह मूलतः गुजरात की रहने वाली है तथा 2022 में उसके पहले पति ने उसे छोड़ दिया था। इसके बाद वह उज्जैन आ गई थी। यहां एक युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाया और फिर धोखा देकर छोड़ गया। सोनू को पहले पति से एक बेटी है। वहीं उज्जैन के युवक से गर्भवती होने के दौरान उसकी मुलाकात प्रमिला और वंदना से हुई। दोनों ने उसे आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया और डिलीवरी का खर्च भी उठाया। इसके बाद बेटे को पालने में असमर्थता जताने पर उन्होंने उसे बच्चा बेचने के लिए राजी कर लिया। और रितेश से यह डील फाइनल की जिसमें वे धरा गई। फिलहाल पुलिस हिरासत में ली गई इन महिलाओं से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि कहीं और भी बच्चों की खरीद-फरोख्त के मामलों में इनकी संलिप्तता तो नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *