Spread the love

क्रेशर बंद कराने आदिवासियों ने ज्ञापन सौंपा
जबलपुर। जबलपुर तहसील की ग्राम पंचायत मानेगांव बरगी में स्टोन क्रेशर से हो रही ब्लास्टिंग के धमाकों से यहां का आदिवासी समुदाय दहशत में है| उनके मकानों में दरार आ रही है| स्टोन क्रेशन के पत्थर उचककर आते है| वहीं दूसरी ओर पत्थर की राखड बर्तनों में जम जाती है जिससे लोग परेशान है| स्टोन क्रेशर बंद कराने की मांग को लेकर बरगी म. प्र आदिवासी विकास परिषद के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह तेकाम के नेतृत्व में एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा गया| ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम पंचायत मांगेली तहसील जबलपुर के ग्राम मानेगांव में स्टोन क्रेशर से हो रहे ब्लास्टिंग से ग्रामीणो के मकानों में क्षतिग्रस्त हो रही है धमाका इतना तेज होता है कि वहां पर रह रहे आदिवासी समुदाय के लोग, बच्चे सभी बहुत दहशत में रहते कब कहां से ब्लास्टिंग का पत्थर न आ जाए मकानों में बड़े बड़े दरारें पड़ गयी है स्टोन क्रेशर के कारण राखड़ धूल उड़ती है जो घरों के बर्तनों और खाने की वस्तु में जम जाते हैं जिससे लोगों को गंभीर बीमारियां हो रही है| बच्चें डर के मारे स्कूल नहीं जाते| इस संबंध में ग्रामीण लोगो कैसी बार ग्राम पंचायत, एवं खनिज विभाग में जानकारी दी की स्टोन क्रेशर बंद कराये जाये पर वहां पर कोई सुनवाई नहीं हुई अवैध तरीके से जमीन पर भी कब्जा किया जा रहा है ऐसे अनेक समस्या है जिसे लेकर म प्र आदिवासी विकास परिषद के नेतृत्व मे सभी आदिवासी संगठनों ने डिप्टी कलेक्टर कुलदीप पाराशर को कलेक्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन सौंपा और मांग की मानेगांव में स्टोन क्रेशर बंद कराये जाये| इस अवसर पर मुन्ना सिंह मरावी राजेन्द्र सिंह तेकाम घनश्याम यादव रामकुमार सैयाम पंकज परस्ते अभिताभ धुर्वे रामकुमार बरकडे संजय संजू ठाकुर महेन्द्र मरावी बसंत तेकाम रामकिशन मरावी आकाश संजू कडोपा दस्ती सल्लाम विनोद कोल हल्के सल्लाम राधा बाई बड्डा मरकाम हरि ककोडिया राकेश अनुप अन्नीलाल भूरा शांति बाई राधा बाई गुड्डी बाई कुलस्ते बूरी बाई गल्लों बाई जायंती इलायची कोल मुन्नी बाई उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *