वाहन चैकिंग के दौरान पकड़े गये चोर से खुलासा
जबलपुर। क्राईम ब्रांच और माढोताल पुलिस की संयुक्त टीम ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर 16 दुपहिया वाहन बरामद किय हैं, जिनकी कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है. आरोपी चोरी के वाहनों के फर्जी दस्तावेज भी तैयार कराता था. पुलिस के मुताबिक वाहन चौकिंग के दौरान बिना नम्बर की लाल रंग की एक्टिवा स्कूटी के साथा पकड़े गये हनुमानताल निवासी 29 वर्षीय साजिद खान से पूछताछ के बाद बड़ी संख्या में वाहन चोरियों का खुलास हुआ. आरोपी ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से एक्टिवा मोटरसायकल आदि चोरी किये थे, जिन्हें उसने दीन दयाल बस स्टैंड में छिपाकर रखा था. आरोपी की निशानदेही पर 16 दोपहिया वाहन जप्त किये हैं.

माढ़ोताल पुलिस के मुताबिक आरोपी को लाल रंग की स्कूटी वाहन के साथ पकड़ा गया था. आरोपी के पास वाहन के कोई दस्तावेज नहीं थे. वाहन के चैचिस नंबर से चैक करने पर स्कूटी का नंबर एमपी 20 एसएन 1707 का होना ज्ञात हुआ जो थाना माढोताल पंजीबद्ध अपराध क्रमांक. 558/25 धारा 303 (2) में स्कूटी क्रं. एमपी 20 एसएन 1707 चोरी की होना पायी गयी। साजिद खान से सघन पूछताछ करने पर कचरा प्लांट के सामने उक्त लाल रंग की स्कूटी चोरी करना तथा इसके अलावा 16 अन्य दोपहिया वाहन चोरी कर चुराये हुये वाहनो को दीनदयाल बस स्टेण्ड मे खडा करना स्वीकार करते हुये वाहनों के फर्जी आर सी कार्ड वा अन्य दस्तावेज तैयार करवाना बताया जिसके संबंध में सघन पूछताछ की जा रही है। आरोपी के कब्जे से लाल रंग की स्कूटी एवं अन्य चुराये हुये 16 दुपहिया वाहन जप्त किये गये है जो आरोपी के द्वारा शहर के विभिन्न स्थानो से चोरी किये गये थे, चुराये हुये वाहनों के सम्बंध में पतासाजी करने पर थाना माढोताल, ओमती, विजय नगर, संजीवनी नगर, बेलबाग, ग्वारीघाट, गढा, गोहलपुर एवं गोसलपुर में 10 वाहन चोरी के अपराध पंजीबद्ध होना पाये गये है, शेष 7 वाहन मालिकों के सम्बंध मे पतासाजी की जा रही है ।
