Spread the love

उमरिया में मिला बैग, सिविल जज की तैयारी करते कर रही थी वकालत
इन्दौर । मूलतः कटनी निवासी और इन्दौर में रहकर सिविल जज की तैयारी कर रही उनतीस वर्षीय युवती कल इन्दौर से अपने घर कटनी जाने के दौरान रहस्यमय परिस्थितियों में भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन के आगे से गायब हो गई उसका बेग परिजनों को उमरिया में मिला। युवती का नाम अर्चना तिवारी है वह 7 अगस्त को इंदौर से कटनी के लिए ट्रेन नंबर 18.233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस से बी-3 कोच में सीट नंबर 3 पर रिजर्वेशन के साथ रवाना हुई थी लेकिन कटनी स्टेशन पर नहीं पहुंची। जिसके बाद कटनी स्टेशन पर उसका इंतजार कर रहे परिजनों ने तत्काल उसकी तलाश शुरू की गई। परिजन ने उमरिया के अपने रिश्तेदारों को सूचना दी उन्होंने वहां ट्रेन का इंतजार किया तो उन्हें अर्चना का बैग उसकी रिजर्व सीट पर मिला, लेकिन अर्चना नहीं मिली। ट्रेन के अन्य यात्रियों ने उन्हें बताया कि वह इंदौर से भोपाल तक ट्रेन में देखी गई थी, लेकिन भोपाल के बाद ट्रेन में वह दिखाई नहीं दी थी। बताया जा रहा है कि अर्चना मंगल नगर, कटनी की निवासी है और वर्तमान में इंदौर में रहकर सिविल जज परीक्षा की तैयारी करने के साथ ही वकालत भी कर रही थी। ट्रेन में सफर के दौरान परिवार वालों से आखिरी बार उसकी बात सुबह 10:15 बजे हुई थी। तब ट्रेन भोपाल के आसपास थी। इसके बाद से उसका मोबाइल फोन बंद है। परिजनों ने अर्चना के इस तरह रहस्यमय तरीके से गायब होने की सूचना पुलिस को दे दी है। जीआरपी कटनी के अनुसार इतनी पढ़ी लिखी और समझदार युवती का इस तरह अचानक ट्रेन से उतर जाना या गुम हो जाना संदिग्ध लगता है। हमने मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ है वहीं अभी तक कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला है। जिससे यह पता चल सके कि युवती ट्रेन से कब और कहां उत्तरी?। फिलहाल युवती की लापता रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *