Spread the love

कोर्ट ने दिया एक माह में पेश होने का आदेश, पुलिस ने घर कार्यालय पर चस्पा किए नोटिस
इन्दौर। लव जिहादियों को फंडिंग के आरोप में फरार चल रहे इन्दौर नगर निगम वार्ड क्रमांक 58 के कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर पुलिस ने इनाम बढ़ा चालीस हजार रुपए कर दिया है। उसके खिलाफ मामला बाणगंगा थाने में दर्ज है। बाणगंगा पुलिस के अनुसार विगत दिनों पकड़ाए लव जिहाद के दो आरोपियों द्वारा दिए बयान कि पार्षद अनवर कादरी उन्हें हिन्दू लड़िकयों को लव जिहाद में फंसा धर्मांतरण कराने के लिए एक और दो लाख रुपए पार्षद अनवर कादरी देता था जिसके बाद पार्षद अनवर कादरी पर केस दर्ज किया गया था और वह तब से ही फरार चल रहा है पहले उस पर दस फिर बीस और अब चालीस हजार का इनाम घोषित कर दिया है। वहीं जिला कोर्ट ने फरार पार्षद अनवर कादरी को पेश होने के लिए एक माह का समय दिया है। कोर्ट कहा है कि अगर वह (अनवर कादरी) सामने नहीं आता है तो उसकी संपति कुर्क करने को लेकर नोटिस जारी किया जाएगा। कोर्ट की तारीख के दौरान पुलिस ने पक्ष रखते हुए कहा था कि अनवर के लिए छापेमारी की जा रही है, लेकिन वह नहीं मिल रहा। इसके बाद कोर्ट ने एक माह के अंदर उसे प्रस्तुत होने के आदेश दिए थे। अनवर कादरी को लेकर गुरुवार को सदर बाजार और आजाद नगर थाने के बाहर नोटिस चस्पा किए गए हैं। वहीं, उसके ऑफिस और पुराने व नए घर के बाहर भी नोटिस लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *