
गुना l शहर के नयापुरा क्षेत्र में मादा कुत्ते के साथ बर्बरता करने वाले चार लोगों पर पशुओं के लिए काम करने वाली संस्था नीडीटेल फाउंडेशन के कार्यकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने नीडीटेल फाउंडेशन के कार्यकर्ता लाभ यादव पुत्र बृजेश यादव निवासी अन्नपूर्णा कॉलोनी की शिकायत पर शिकायत दर्ज कि वह संस्था में एक वॉलटियर है। जिसमें पशु कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिये काम करता है। गत शाम उसने सोशल मीडिया पर एक तेजी से वायरल होते वीडियो को देखा। जिसमें कुछ लोग नयापुरा रोड शिव मंदिर के पास राधा मोहन गली गुना में एक मासूम फीमेल कुत्ते को बर्बरता से मारा गया है। इस वीडियों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि 25 सितंबर 24 के दोपहर करीब 03.10 बजे कुछ लोग नयापुरा रोड शिव मंदिर के पास राधा मोहन गली गुना में कुत्ते को लाठी से मार रहे हैं। फिर कुत्ते को स्कूटी से घसीटकर ले जाते हुये दिख रहे हैं, और अंत में सिर पर पत्थर पटक कर उसकी हत्या कर दी गई । इस घटना से पशु प्रेमियों और समाज में बेहद आक्रोश है और ऐसे अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही की आवश्यकता है। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने आरेपी जगन्नाथ शाक्य और लीलाधर शाक्य सहित 2 अन्य व्यक्तियों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
