Spread the love

इन्दौर । हिंदूवादियों की मदद से एक पीड़िता युवती द्वारा दर्ज शिकायत पर कार्रवाई करते पुलिस ने दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोपी अर्पित पिता संजय निवासी संजीव नगर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला खजराना थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार केयरटेकर का काम करने वाली एक 23 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि लगभग डेढ़ साल पहले उसकी पहचान संजीव नगर खजराना में रहने वाले अर्पित से सोशल साइट्स के माध्यम से हुई थी। अर्पित ने खुद को टेली परफॉर्मेंस कंपनी का कर्मचारी बताया था और उसे मिलने के लिए अपने घर बुलाया जहां जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए इसके बाद कई बार विभिन्न जगहों पर ले जाकर भी संबंध बनाए पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने अर्पित को अपने शादीशुदा होने की जानकारी दी थी लेकिन अर्पित ने कहा कि उसे कोई आपत्ति नहीं है और वह जल्द शादी करेगा कुछ समय बाद जब पीड़िता ने अर्पित से शादी का दबाव बनाया तो उसने कहा कि शादी तब होगी जब वह ईसाई धर्म अपनाएगी, उसने जब धर्म परिवर्तन का मना किया तो अर्पित ने धमकी दी कि उसके पास मौजूद उसके कुछ वीडियो वह सोशल साइट्स पर वायरल कर देगा। यही नहीं अर्पित के दोस्तों ने भी उसको धर्म परिवर्तन कर शादी करने पर 5 लाख का लालच दिया। पीड़िता ने उक्त घटना हिंदू संगठन नेता मानसिंह राजावत और उनके साथियों को बताई। उन्होंने अर्पित को पकड़ा तो उसके मोबाइल से कई हिंदू लड़कियों की चैटिंग और आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। इसके बाद थाने पहुंचकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी अर्पित को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *