Spread the love

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लावारिस कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के नए फैसला का स्वागत किया है। शीर्ष अदालत ने अपनी ही बेंच के दो जजों के फैसले को पलटकर इसतरह के कुत्तों को शेल्टर होम से निकालने का आदेश दिया है, जिनका टीकाकरण हुआ और नसबंदी हुई है। शीर्ष अदालत का कहना है कि उन कुत्तों को वहीं छोड़ दिया जाए, जहां से उन्हें उठाया गया था। अब फैसले का तमाम कुत्ता प्रेमियों ने स्वागत किया है। इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अदालत का यह फैसला प्रगतिशील है। इस फैसले से पशु कल्याण और जन सुरक्षा के बीच एक संतुलन स्थापित हो सकेगा।
राहुल गांधी ने कहा कि यह दृष्टिकोण न केवल करुणा से ओतप्रोत है बल्कि वैज्ञानिक विवेक वाला भी है। कांग्रेस नेता ने पोस्ट में कहा, ‘मैं आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के संशोधित निर्देशों का स्वागत करता हूं क्योंकि यह पशु कल्याण और सार्वजनिक सुरक्षा के बीच संतुलन बनाने की दिशा में प्रगतिशील कदम है। उन्होंने कहा, ‘यह दृष्टिकोण करुणा से ओत प्रोत होने के साथ-साथ वैज्ञानिक तर्क वाला भी है। शीर्ष अदालत ने दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को आश्रय स्थलों से छोड़े जाने पर रोक संबंधी अपने 11 अगस्त के निर्देश में शुक्रवार को संशोधन कर कहा कि पकड़े गए कुत्तों का बंध्याकरण किया जाए।
न्यायमूर्ति विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की विशेष पीठ ने दो टूक कहा कि रेबीज से संक्रमित या बीमारी का संक्रमण होने की आशंका वाले तथा आक्रामक व्यवहार वाले कुत्तों पर आदेश लागू नहीं होगा। बता दें कि इस फैसले का बड़ी संख्या में लोगों ने स्वागत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *