Spread the love

खरगोन। रक्षाबंधन मनाने भाई के घर आई वृद्धा के गले से करीब 2 लाख रुपए मूल्य की सोने की चैन खिंचने वाले बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए है। पुलिस ने 12 अगस्त को हुई इस घटना की गुत्थी सुलझाने में खासी मशक्त की है। करीब 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद धामनोद के आदतन अपराधियों को चिन्हित कर 3 आरोपियों गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 20 ग्राम वजनी सोने की चेन बरामद की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सेगांव पुलिस चौकी पर 13 अगस्त को नागलवाड़ी क्षेत्र निवासी वृद्ध महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी किए वे अपने भाई के घर राखी पर आई थी। दिनांक 12 अगस्त को जब हम खरगोन रोड पर बने पुलिया के पास वाले रास्ते से लालबाई-फुलबाई माता मंदिर जा रहे थे, तभी पीछे से एक बाईक पर सवार दो लड़के आये और मेरे गले मे पहनी 20 ग्राम वजनी सोने की चैन झपटामार कर ले गए। पुलिस ने सूचना तंत्र व मुखबिरो को सक्रिय करने के साथ ही संभावित रास्तों के लगभग 150 से अधिक सीसीटीही कैमरे खंगाले। फुटेज के आधार अजय पिता अनोखी लाल राठौड़ निवासी धनसिंग कॉलोनी लुनहेरा बुजुर्ग धामनोद, सत्यम सिंधे पिता सुनील सिंधे निवासी कहार मोहल्ला धामनोद एवं मोईन पिता असलम मुंडा निवासी बेगंदा रोड धामनोद को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। इनकी निशानदेही पर 2 लाख रुपये मूल्य की चेन और घटना में इस्तेमाल की गई बाईक जब्त की है। तीनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी धामनोद, इंदौर सहित अन्य थानों पर अपराधिक प्रकरण दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *