Spread the love

कोतवाली निरीक्षक विजय राजपूत ने की छापामार कार्यवाही………….नगदी सहित करीब 10 लाख रुपए के मोबाइल जब्त


बालाघाट। नगर के भटेरा रोड स्थित होटल शीतल पैलेसे के तीसरी मंजिल के कमरे में जुआ खेला जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने 21 अगस्त की रात्रि छापामार कार्यवाही की। 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया। जुआरियों के पास से 44 हजार 500 रुपए नगदी और करीब 10 लाख रुपए मूल्य के 17 मोबाइल जब्त किए। सभी जुआरियों के खिलाफ मध्यप्रदेश पब्लिक गेंबलिंग एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।


नगर निरीक्षक विजय राजपूत ने बताया कि होटल शीतल पैलेसे के कमरा नंबर 303 में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। जुआरियों में व्यापारी, छात्र और नेता भी शामिल है। सभी जुआरियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है। उन्होंने बताया कि होटल के सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर जब्त किया गया है। डीवीआर की जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी नगरवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध या अवैध गतिविधि की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। ताकि आवश्यक कार्यवाही की जा सकें।
इन्हें किया गिरफ्तार………
पुलिस ने छापामार कार्यवाही के दौरान मार्डिकल गली बालाघाट निवासी सिद्वांत पिता विनोद रंगलानी उम्र 24 वर्ष, सिद्वार्थ पिता सुनील रंगलानी 24 वर्ष, यश पिता राजेश रंगलानी 24 वर्ष, गुजरी चौक निवासी सूरज पिता बलदेव गुप्ता 25 वर्ष, कृष्णा डेयर रोड निवासी शांतनू पिता संदीप जैन 25 वर्ष, लहरी नगर निवासी आयुष पिता अशोक ढोके उम्र 28 वर्ष, गुजरी चौक निवासी शिवम पिता नंदकिशोर शर्मा 25 वर्ष, सिंधी मोहल्ला निवासी मनोज पिता मंगलदास सुंदरानी 41 वर्ष, भागेश पिता महेश नानवानी 20 वर्ष, अमित पिता हेमचंद आहूजा 42 वर्ष, विवेकानंद कॉलोनी निवासी निखिल पिता अनिल नवानी 26 वर्ष, दीनदयाल पुरम कॉलोनी निवासी मोहित पिता आनंद नवानी 24 वर्ष, गुरुद्वारा के पास निवासी पीयूष पिता श्याम नवानी 25 वर्ष, सनी पिता विनोद नवानी 26 वर्ष और सरेखा निवासी जगमीत पिता मनमोहन सिंह नरडे 25 वर्ष शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *