Spread the love

दमोह ! लीनेस मैत्री क्लब दमोह द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ईको गणपति की स्थापना की गई तथा गणेश स्थापना उत्सव को बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सुंदर आरती और पारंपरिक लेज़ीम नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसमें सभी लीनेस बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


अध्यक्ष स्मृति खरे ने बताया कि पारंपरिक धार्मिक उत्सवों को मिल-जुलकर मनाने से आपसी सौहार्द और एकता मजबूत होती है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि गणेश विसर्जन अपने आँगन में बाल्टियों में ही करें, जिससे पर्यावरण सुरक्षित रहे।

इस अवसर पर एरिया ऑफिसर रोज़ी बग्गा ने अपनी ओर से सभी सदस्यों को मोदक प्रसाद वितरित किया और श्री गणेश उत्सव का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *