Spread the love

स्वदेशी जागरण मंच के तत्वाधान में उद्यमिता संगम कार्यक्रम आयोजित

दमोह। स्वदेशी जागरण मंच के तत्वाधान में आज दिनांक 23 अगस्त को उद्यमिता संगम कार्यक्रम हायर सेकेंडरी स्कूल इमलाई में आयोजित किया गया। जिसमें दो महिला उद्यमी श्रीमती मनोरमा रतले गौ उत्पाद एवं श्रीमती रेखा उपाध्याय नर्सरी संचालिका का सम्मान किया गया। तत्पश्चात उन्होंने बच्चों को अपनी उद्यमी बनने के सफर को अपने संघर्षों को एवं उसके बाद मिलने वाली सफलता को साझा किया। स्वदेशी जागरण मंच की प्रांतीय महिला सह-कार्य प्रमुख डॉ सोनल राय ने कहा कि बच्चे ही भविष्य का भारत निर्माण करेंगे इसीलिए स्वदेशी की भावना उनमें अभी से आनी चाहिए इसीलिए यह कार्यक्रम हम बच्चों के बीच में ही आयोजित कर रहे हैं।

स्वदेशी जागरण मंच की जिला सह संयोजक डॉ प्रिया श्रीवास्तव ने बच्चों को आगामी भविष्य में नौकरियों के ऊपर निर्भर न होकर स्वावलंबी बनने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। नगर उद्यमिता प्रमुख श्रीमती कंचन असाटी ने बच्चों को माटी के गणेश जी की उपयोगिता समझाई, की किस तरह से पीओपी पर्यावरण के लिए हानिकारक है। इस कार्यक्रम के बाद युवा आयाम प्रमुख दिलीप नामदेव जो की मूर्तिकार भी हैं उन्होंने बच्चों को माटी के गणेश बनाने का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का संचालन स्कूल की शिक्षिका श्रीमती सीमा नायक जी ने किया। स्वावलंबी भारत अभियान की सह-समन्वयक श्रीमती रितु अग्रवाल ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी। स्वदेशी जागरण मंच सांस्कृतिक प्रमुख रवि वर्मन, नगरीय समिति में से श्रीमती दीप्ति खरे वह सुश्री विभा सोनी ने मिट्टी के गणेश बनाने में बच्चों को सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *