Spread the love

दमोह। ग्राम इमलिया घाट में शाला संचालक के सी जैन एवं श्रीमती सीमा जैन द्वारा संचालित ’मां भारती पब्लिक स्कूल इमलिया घाट’ पहुंचकर सर्वप्रथम भक्तामर एवं आदिनाथ भगवान एवं सरस्वती प्रार्थना के बाद समस्त शाला परिवार ने शाखा के सभी सदस्यों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों का पुष्प गुच्छों से हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया किया। उसके बाद शाला संचालक के सी जैन ने स्कूल स्थापना पर अपने उद्बोधन में सर्व प्रथम स्कूल उत्प्रेरक अपनी मां को अश्रु पूरित श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बताया कि मेरी मां हमेशा बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर देती थीं उनका सोच था कि बच्चे की शुरुआती पढ़ाई अच्छी हो नींव मजबूत हो जाय तो आगे निश्चित रूप से बच्चे अपना अच्छा कैरियर बना सकते हैं, कोरोना काल में जब मां का विच्छोह हुआ तो उनके द्वारा दिये संस्कारों ने एवं मेरी श्रीमती सीमा जी ने  मुझे स्कूल खोलने हेतु प्रेरित किया, हमारा उद्देश्य बच्चों को अच्छे से अच्छी शिक्षा देने का प्रयास है, अभी इसी वर्ष भवन तैयार हुआ है जिसमे 9 क्लास रूम स्टोर, ऑफिस एवं स्टॉफ रूम बनाए है एवं अन्य संसाधनो की पूर्ति करना है, शाखा वरिष्ठ एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर इजी आर के जैन, नेम कुमार जैन सराफ, यूसी जैन के सी जैन एवं ऋषभ जैन (स्टेशन मास्टर)ने अपने अपने उद्बोधन में स्कूल संचालक एवं समस्त शाला परिवार को तथा सभी बच्चों से अपने अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहकर अच्छी शिक्षा प्राप्त करने हेतु कहा शाखा अध्यक्ष वीर संतोष जैन, पारस जैन, ऋषभ जैन (खड़ेरी) आर के जैन एमपीईबी ने बच्चों को स्कूल को स्कूल नहीं विद्या का मंदिर बताया जहां भक्त के रूप में बच्चे आयें, एवं जैसे भक्त भगवान से विनम्रता पूर्वक अपनी चाहत पूर्ण कराता है, उसी तरह बच्चे शाला मे पूर्ण अनुशासन, लगन एवं पूरी विनम्रता से शिक्षा ग्रहण कर अपना अच्छा कैरियर बनाए, जिससे स्वयं का, माता पिता एवं देश का नाम रोशन कर सकें। सभी के उद्बोधन के उपरांत शाखा द्वारा विद्यालय के केजी वन से लेकर कक्षा आठवीं तक केलगभग 300 बच्चों को शानदार ड्रेस वितरित की गई, जिससे सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थित सभी लोगों को अति प्रसन्नता हुई, अंत में शाला समिति अध्यक्ष श्री मुन्ना सिंह लोधी जी ने शाखा के सदस्यों का आभार मान कर ऐसी ही सहायता की आशा प्रगट की। सम्पूर्ण कार्य क्रम के उपरांत शाखा ने अपनी मासिक बैठक भी आयोजित की, जिसमे शाखा अध्यक्ष वीर सन्तोष जैन ने पूर्व बैठक का वाचन एवं संक्षिप्त समीक्षा की एवं आज की बैठक के बिन्दुओं पर चर्चा शुरू की जिसमे दिनांक 16/08/2025 को अशोक नगर में जिज्ञासा समाधान के दौरान सन्तोष जैन वर्णी कालोनी सागर द्वारा गुरुओं के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी पर सभी ने हृदय से दुख व्यक्त कर ऐसे व्यक्ति एवं ऐसे विचारों की घोर निंदा की ऐसे कृत्य पर निंदा प्रस्ताव पारित किया, जिससे ऐसी पुनरावृत्ति द्वारा कोई न कर सके। पर्वराज पर्युषण पर्व पर अन्य शाखाओं के साथ धर्म प्रभावना हेतु, धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने एवं सहयोग करने हेतु निर्णय लिया। अन्तिम दिन श्री जी की शोभा यात्रा में पूर्व वर्षों अनुसार अपनी जिम्मेदारी करना,  पर्युषण पर्व उपरांत एक शाखा की सामूहिक धार्मिक यात्रा करने का प्रस्ताव पारित हुआ, इस विद्यालय की व्यवस्था एवं सहयोग हेतु प्रेरित किया गया एवं इसी परिसर में एक पौधा रोपण का कार्य क्रम तथा बच्चों को कुछ उपहार पर प्रस्ताव आया, जिस पर निर्णय अगली बैठक में होना तय हुआ। वीर यू सी जैन एवं के सी जैन साब ने खर्रा घाट एवं सत्तधरू जल परियोजना भ्रमण की इक्षा रखी जिस सभी ने सहमति बनाई अंत में शाखा सदस्य वीर आर के जैन एमपीईबी ने सभी सदस्यों एवं शाला संचालक के सी जैन एवं श्रीमती सीमा जैन जी द्वारा की गई उत्तम व्यवस्था का आभार व्यक्त कर अरिहंत वंदना के साथ बैठक सम्पन्न हुई। सभी सदस्य खर्राघाट ब्यारमा नदी के सौन्दर्य एवं सत्तधरू जल परियोजना के बांध के विहंगम दृश्य का भ्रमण तथा हथनी ग्राम में आदिनाथ जिनालय में भगवान आदिनाथ जी एवं चातुर्मासरत पूज्य माताजी के दर्शनों का लाभ लेकर शानदार यात्रा पूर्ण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *