Spread the love

संजय राय बने जिलाध्यक्ष , सचिव राजीव राय साव, नगर अध्यक्ष बने अभिषेक राय
दमोह।
जिला कलचुरी समाज की जिला बैठक का आयोजन राय चौराहा स्थित विद्या निकुंज वर्तमान जिलाध्यक्ष राजा राय के निवास में आयोजित की गई। जिसमें सर्वप्रथम भगवान सहस्त्रबाहु की पूजन अर्चना आरती के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ। जिसमें सर्वप्रथम पूर्व संरक्षक जवाहर राय, चंदू राय, नीरज जायसवाल जबेरा, धर्मेंद्र राय बेबाक, सुनील राय, राम राम पंप, अनमोल राय एडवोकेट, सुनील राय हटा, विशाल शिवहरे, पवन राय जादूगर, मुलायम राय, अभिषेक राय, संदीप राय, पप्पू राय, हर्ष बस आदि प्रमुख लोगों ने बैठक में अपनी-अपनी बात रखी। जिसमें जिला अध्यक्ष जिला सचिव और नगर अध्यक्ष के पदों की घोषणा हुई, जिसमें सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष के पद पर संजय राय पिता सुखचैन राय को जिला अध्यक्ष चुना गया वहीं जिला सचिव पद पर राजीव राव साव और नगर अध्यक्ष के पद पर अभिषेक राय के नाम की घोषणा की गई। जिसमें सभी ब्लॉक के अध्यक्ष व जिला कार्यकारिणी ने सहमति प्रदान की। अध्यक्ष राजा राय को सभी ने साधुवाद दिया उनका स्वागत किया और नए अध्यक्ष और नए पदाधिकारी का भी स्वागत किया। सर्वसम्मति से हमारे 28 अक्टूबर को होने जा रही भगवान सहस्त्रबाहु जयंती का स्थान नीलकमल गार्डन दमोह में होने का भी निर्णय लिया गया एवं आने वाले समय में परिचय सम्मेलन और जटाशंकर धाम में निर्माणाधीन मंदिर को भी गति देने पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से यह नियम भी बनाया गया अध्यक्ष का कार्यकाल 3 साल का होगा। बैठक का आभार नीरज जायसवाल ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *