Spread the love

दमोह। नगर के महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 24 अगस्त को हिंदी साहित्य भारती मध्य प्रदेश जिला इकाई दमोह के तत्वावधान में काव्य गोष्ठी एवं व्याख्यान माला का आयोजन सरस्वती पूजन कर प्रारंभ किया गया। अतिथि स्वागत पश्चात डॉ पीएल शर्मा ने अतिथियों का परिचय दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्कृष्ट पीएम श्री महाविद्यालय की प्रोफेसर इन्द्रा जैन ने की। मुख्य अतिथि भाव सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस मुझे कवियों से प्रेम है क्योंकि सच को सिर्फ कवि ही कह पाते हैं। उन्होंने कवियों को हमेशा सहयोग देने की बात कही। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार नारायण सिंह ठाकुर, वरिष्ठ चिकित्सक एवं साहित्यकार डॉ रघुनंदन चिले जी,आलोक सोनवलकर प्राचार्य थे। व्याख्यानमाला प्रमुख नन्हें सिंह ठाकुर ने दमोह के स्मृति शेष लगभग 35 रचनाकारों का साहित्य में योगदान पर वक्तव्य दिया वहीं लेखिका संघ की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा चिले ने जिले की महिला साहित्यकारों के योगदान पर व्याख्यान दिया। जिले के सभी साहित्यकार एवं कविवर बन्धु एवं बहनों ने सुन्दर काव्य पाठ किया। कार्यक्रम के अंत में प्रांतीय सदस्य डॉ एन आर राठौर ने साहित्य भारती के उद्देश्य और साहित्य भारत एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है यह अवगत कराया। मंच संचालन मनोरमा रतले ने किया। आभार कृष्ण कुमार पांडेय ने व्यक्त किया। काव्य पाठ करने वाले कवि कवयित्रियों में पुष्पा चिले, प्रेमलता नीलम, प्रेमलता उपाध्याय, मधुलता पाराशर, डॉ संगीता पाराशर, साधना छिरोल्या, मंजु राजपूत, अमर सिंह राजपूत, पिम्मी परिहार, बीएम दुबे, कृष्ण कुमार पांडेय, भगवान सिंह अनुरागी, चौधरी, रामेश्वर प्रसाद चतुर्वेदी ओजेन्द्र तिवारी, सदन नेमा सहित अन्य सब उपस्थित रचनाकारों ने स्वर सहित रचना पाठ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *