
दमोह। मध्यप्रदेश पटवारी संघ भोपाल द्वारा प्रमुख सचिव (राजस्व)को प्रस्तुत ज्ञापन के माध्यम से लेख किया गया है कि मध्यप्रदेश पटवारी संघ भोपाल द्वारा नवीन ऑनलाइन बेवजीआईएम 2.0 पोर्टल पर आ रही विसंगतियो, कार्य संपादन में तकनीकी व्यावहारिक परेशानियों के बारे में प्रदेश के पटवारियों की समस्याओं से आयुक्त भू-अभिलेख को अवगत कराया गया था साथ ही यह भी अवगत कराया था कि समस्याओं के निराकरण न होने पर प्रदेश के पटवारी आंदोलन हेतु बाध्य होगें। जिसके उपरांत प्रमुख सचिव द्वारा एक सप्ताह के अन्दर पोर्टल की सभी समस्याओं के शीघ्रातिशीघ्र निराकरण करने को कहा गया था, इसे पटवारी यूजर फ्रेंडली बनाने एवं अनुभव एवं तकनीकी जानकारी पटवारियों एवं बेवजीआईस की तकनीकी टीम का संयुक्त दल बनाकर समस्याओं का निराकरण किये जाने का आश्वासन दिया गया। यह कि प्रशासन द्वारा अभी तक पोर्टल पर सुधार नहीं किये जाने से पोर्टल पर परिवार के स्तर से राजस्व न्यायालय द्वारा पारित आदेशों का अमत, खसरा आधार केवाईसी सत्यापन, साइबर तहसील नामांतरण व अन्य कार्य नहीं हो पा रहे है जिससे प्रदेश का किसान परेशान हो रहा है व मजबूर बहुतायत में सीएम हेल्पलाइन शिकायत लग रही है। पोर्टल में सुधार ना होने से मुख्यमंत्री की घोषणाओ कि त्वरित नामान्तरण बटवारा दुरुस्ती हो पर अमल नहीं हो पा रहा है। जिसके परिणामस्वरूप जिले में अधिकारियों द्वारा पटवारियों को सस्पेंड करना, कारण बताओ सूचना पत्र देना, वेतन रोकना जैसी अनुचित कार्यवाही की जाफर पटवारी संवर्ग को परेशान किया जा रहा है।
पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष कुंज बिहारी दुबे के द्वारा सोमवार को अपर कलेक्टर श्रीमती मीना मसराम को इन्ही विसंगतियों के संबंध में निराकरण किये जाने के लिए ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर ज्ञापन सौंपने वालों में शिव शंकर पटेल, रेवाराम अहिरवार, पुरूषोत्तम विश्वकर्मा, जावेद जिलानी, देवेन्द्र अहिरवाल, गौरीशंकर अहिरवाल, पंकज विश्वकर्मा, नीरज चौरसिया, नीलेश गर्ग, दिनेश यादव, आशीष अहिरवाल, शैलेन्द्र सिंह, दीपक राव, धनीराम तेकाम सहित समस्त पटवारियों की उपस्थिति रही।
