
खुदकुशी से पहले बनाया वीडियो 18 दिन बाद आया सामने
भोपाल। शहर के अयोध्या नगर थाना इलाके में बीते दिनो टेंट कारोबारी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आत्महत्या से पूर्व टेंट कारोबारी ने एक वीडियो रिकार्ड कर अपने भाई के मोबाइल फोन पर भेजा था। इस वीडियो में मृतक ने आत्महत्या के लिए पत्नी और सास-ससुर को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि वे लोग एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजने की धमकी देते हैं। उनकी धमकियों से परेशान होकर ही में खुदकुशी कर रहा हूं। पुलिस ने इस वीडियों के आधार पर पत्नी और सास-ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। थाना पुलिस के अनुसार नरेला शंकरी निवासी हिमांशु यादव (30) पिता राजकुमार यादव ने बीती 11 अगस्त को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। हिमांशु ने सिविल इंजीनियरिंग की थी। लेकिन वे स्वयं का कारोबार करते हुए टैंट हाउस का संचालन करता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर कारणो की जांच शुरू की। जांच में सामने आया की हिमांशु की शादी 7 जून 2023 को रायसेन जिला निवासी वैशाली यादव से हुई थी। 20-21 जुलाई 2025 की रात हिमांशु और पत्नी वैशाली के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद ग्राम अवरिया उदयपुर जिला रायसेन में रहने वाले हिमांशु के ससुर रामलाल 21 जुलाई को उसके घर आए थे। उनके साथ उनका बेटा भी था, दोनों वैशाली को अपने साथ लेकर चले गए। कुछ दिन बाद हिमांशु ने पत्नी को मायके से वापस आने के लिए कहा लेकिन वह आने के लिए तैयार नहीं थी। और बाद में उसने हिमांशु से बातचीत करना बंद कर दिया, पत्नि उसका कॉल भी नहीं उठाती थी। पुलिस ने बताया कि हिमांशु के भाई ने एक वीडियो जॉच टीम को सौपा यह वीडियो खुदकुशी के पहले हिमांशु ने ही उसे भेजा था। इस वीडियो में उसने बताया कि पत्नी वैशाली और ससुर रामलाल, सास भगवती बाई लगातार फोन कर मुझे और मेरे पिता को एफआईआर दर्ज कराकर जेल भिजवाने की धमकी दे रहे हैं। कई बार मनाने के बाद भी वैशाली अपने मायके में रह रही वापस लौटने को तैयार नहीं है। 21 जुलाई को अपने पिता के साथ घर गई थी। तब से नहीं लौटी है, मुझे माफ कर देना मम्मी-पापा हमेशा के लिए जा रहा हूं। सभी बिदुंओ की जांच के बाद पुलिस ने मृतक हिमांशु के ससुर रामलाल, सास भगवती बाई और पत्नी वैशाली के खिलाफ प्रकरण दर्ज लिया है। फिलहाल तीनों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।
