Spread the love

निगमायुक्त श्री दुबे ने निगम की व्यवस्थाओं को पूर्ण कराने विभागीय अधिकारियों को सौंपे दायित्व
कटनी । नगर में ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार (पैगम्बर हजरत मोहम्मद सलल्लाहो अलैह वसल्लम के जन्म दिवस) चांद दिखने के अनुसार 5 या 6 सितंबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर पैगम्बर हजरत मोहम्मद सलल्लाहो अलैह वसल्लम साहब का जुलूस 5 या 6 सितम्बर को दोपहर 2 बजे, अंजुमन स्कूल, खिरहनी फाटक, बारहवां नेहरू वार्ड, झर्रा टिकुरिया, सुभाष चौक, अहमदनगर से उठकर दिलावर चौक में इकट्ठा होगा। वहां से जुलूस विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए अंजुमन स्कूल पहुंचेगा जहां स्कूल के बच्चों के प्रोग्राम उपरांत कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे ने नगर पालिक निगम द्वारा ईद मिलादुन्नबी त्यौहार के अवसर पर की जाने वाली विभागीय व्यवस्थाओं को निर्धारित समय पर पूर्ण कराने हेतु पृथक पृथक अधिकारियों को दायित्व सौंपे है। सौंपे गए दायित्व के अनुक्रम में प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा एवं विभाग में पदस्थ सहायक यंत्री,उपयंत्रियों को प्रतिवर्षानुसार ईद मिलादुन्नबी त्यौहार हेतु मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों, कार्यक्रम स्थल अंजुमन इस्लामिया स्कूल, दिलावर चौक एवं उल्लेखित जुलूस मार्गों के गड्ढों की आवश्यक मरम्मत,आवश्यकतानुसार अतिरिक्त प्रकाश की व्यवस्था कराने, विद्युत पोल्स के बंद पड़े प्वाइंटों को चालू कराने तथा जुलूस मार्ग के सभी झूलते हुए तारों को विद्युत मंडल से समन्वय स्थापित कर व्यवस्थित करने के साथ-साथ सुरक्षा उपकरण एवं पूर्ण सावधानी के साथ विद्युत कार्य व्यवस्थाएँ सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित किया है। वहीं प्रतिवर्षानुसार ईद मिलादुन्नबी त्यौहार हेतु मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों, कार्यक्रम स्थल अंजुमन इस्लामिया स्कूल के पास, दिलावर चौक,लंगर स्थलों एवं जुलूस मार्गों की विशेष साफ-सफाई, चूने की लाइनिंग एवं कीटनाशक दवा का छिड़काव, विशेष रूप से जुलूस मार्ग से आवारा जानवरों, आवारा सुअरों एवं कुत्तों के समुचित नियंत्रण प्रतिबंधात्मक कार्यवाही हेतु प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी सहित अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।इसी अनुसार मिलादुन्नबी त्यौहार हेतु मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में पानी की अतिरिक्त सप्लाई किए जाने,कार्यक्रम स्थल अंजुमन इस्लामिया स्कूल, लंगर एवं मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों आदि आवश्यक स्थानों पर पेयजल हेतु टैंकर से पानी उपलब्ध कराने एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष में आवश्यकता अनुसार फायर ब्रिगेड वाहन मय स्टाफ उपलब्ध कराने तथा अन्य सभी फायर वाहन भी फायर स्टेशन में तैयार रखने हेतु उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारियों को दायित्व सौंपे है।इसके साथ ही जुलूस मार्गों के अस्थाई अतिक्रमण को अतिक्रमण दस्ता के साथ पेट्रोलिंग कर हटवाये जाने हेतु अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह सहित अतिक्रमण अमले की ड्यूटी लगाते हुए अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा में पूर्ण किए जाने हेतु निर्देशित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *