
जबलपुर। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने शुक्रवार को पुलिस लाईन में आयोजित बलवा ड्रिल और पुलिस की जनरल परेड का निरीक्षण किया| आगामी त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस ग्राउंड में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की रिहर्सल कराई गई| इस दौरान सभी प्रकार की चुनौतियों से निपटने व त्योहारों को शांति पूर्वक सौहाद्रपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया , यह एक तरह का अभ्यास है, इसके साथ ही सभी पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को बताया गया कि बलवा होने की स्थिति में टीम को क्रमवार क्या-क्या कार्यवाही करनी होती है, ऐसी स्थिति में अश्रु गैस पार्टी को किस प्रकार अश्रु गैस का इस्तेमाल करना है, केन और लाठी पार्टी को किस प्रकार आगे बढऩा है और स्वयं को बचाते हुए कैसे दंगाइयों को तितर-बितर करना है।
मॉक ड्रिल में दंगाई बने पुलिस कर्मचारियो को तितर-बितर करने के लिये टीयर गैस चलाये गये तथा वाटर केनन द्वारा पानी की बौछार करते हुये दंगाईयो को नियंत्रित किया गया। जिसके बाद एंबुलेंस जो जीवन रक्षक उपकरणों से लैस थी से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री पल्लवी शुक्ला, सुश्री अंजना तिवारी सहित जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी शहर, देहात सहित थानो से लगे 108 अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर, सम्पत उपाध्याय ने परेड में उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों का निरीक्षण करते हुये अच्छे टर्नाउट वाले अधिकारी, कर्मचारियों को पुरूस्कृत किया गया।
