Spread the love

इन्दौर। एक ट्रेप कार्रवाई में लोकायुक्त की टीम ने रोजगार सहायक को 1250/- की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। ग्राम पंचायत डिग्गी का यह रोजगार सहायक जन्म प्रमाण पत्र बनाने के एवज में 1250 रुपए एक किसान से रिश्वत के ले रहा था और मामला 1600 रूपए में फिक्स हुआ था। लोकायुक्त ने यह ट्रेप कार्रवाई कमल सिंह पिता जाम सिंह निंगवाल उम्र छब्बीस साल निवासी ग्राम डिग्गी तहसील रानापुर जिला झाबुआ की शिकायत पर सत्यापन जांच के बाद की। कमलसिंह ने अपनी शिकायत में लोकायुक्त को बताया था कि वह अपने 7 वर्ष के बेटे पवन सिंह निगवाल का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ग्राम पंचायत डिग्गी के रोजगार सहायक दिनेश कुमार पचाहा से मिले तो रोजगार सहायक दिनेश कुमार पचाहा ने उन्हें जन्म प्रमाण पत्र पंचायत से बनवाकर देने के एवज में 1600 रुपए रिश्वत की मांग की गई। लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय ने सत्यापन जांच में शिकायत सही पाए जाने पर कार्यवाहक इंस्पेक्टर आशुतोष मिठास, कार्यवाहक निरीक्षक सचिन पटेरिया आरक्षक विजय कुमार, कमलेश परिहार, आशीष आर्य, बन्दमोहन सिंह बिष्ट और मनीष माथुर की टीम बना योजनानुसार ट्रेप कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया और रोजगार सहायक दिनेश कुमार पचाहा को जैसे ही 1250 रुपए रिश्वत दी गई, वैसे ही लोकायुक्त की टीम ने उसे पकड़ उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *