
इन्दौर। 7 दिन पहले 23 अगस्त को एमआईजी थाना क्षेत्र में रहने वाली श्रद्धा तिवारी अचानक घर से कहीं चली गई थी वह अपना मोबाइल फोन भी घर पर ही छोड़ गई थी। किसी अनहोनी की आशंका से चिंतित परिवार वालों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराते उसकी सूचना देने वाले को 51 हजार के इनाम की घोषणा कर उसकी सकुशल वापसी हेतु टोने टोटके भी शुरू कर दिए थे। लेकिन आज हुए एक रहस्यमयी घटनाक्रम के चलते तमाम अनहोनी की आशंकाओं को झुठलाते परिवार के लोगों की चिंता के विपरित घर से लापता 22 वर्षीय श्रद्धा तिवारी अपने पति के साथ सकुशल लौट लौट आई उसने आज शुक्रवार सुबह अपने पति सहित इंदौर के एमआईजी थाने जहां उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी वहीं आमद दी। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। मामले में यह जानकारी भी सामने आई है कि पुलिस को कल देर रात उसकी मंदसौर में मौजूदगी की जानकारी मिली थी तथा उसका अपने माता-पिता से संपर्क भी हुआ था। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के अनुसार श्रद्धा सही सलामत इंदौर आ गई है। उसने मंदसौर के एक मंदिर में करण योगी नाम के युवक से शादी कर ली है। श्रद्धा उसे पहले से जानती थी। अभी मामले में पूछताछ की जा रही है। सूचना के बाद उसके परिजन भी थाने पहुंचे चुके हैं। पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है।
