
दूर के रिश्तेदार ने महिला को बनाया हवस का शिकार
भोपाल। शहर के कोलार रोड इलाके में विधवा महिला और छोला मंदिर थाना क्षेत्र में विवाहिता को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किये जाने के मामले सामने आये है। वहीं अयोध्या नगर थाना इलाके में रहने वाली विवाहिता के साथ उसके दूर के रिश्तेदार ने मौका पाकर ज्यादती की। बाद में आरोपी उस पर दोबारा शारीरिक संबध बनाने का दबाव डालते हुए बदनाम करने की धमकी देने लगा। छोला मंदिर थाना पुलिस के अनुसार 31 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में बताया की वह विवाहिता है, और उसके तीन बच्चे भी है। पति एम्बुलेंस चलाता है। बीते समय उसका अपने पति से विवाद हो गया था। इस कारण वह पति से अलग रहती थी। इसी दौरान उसके पति का दोस्त शिवम मेहरा उससे मिलने आता रहता था। मेलजोल बढ़ाने को बाद शिवम ने उसके साथ शादी करने का झांसा देकर कई बार शारीरिक शोषण किया। बीते दिनो जब उसने शादी का दबाव डाला तब उसने इंकार कर दिया।
उधर कोलार रोड पुलिस के अनुसार 28 साल की पीड़िता ने बताया की वह विधवा है, आरोपी बबलू तोमर ने उसकी मदद के बहाने हमदर्दी जताते हुए नजदीकियां बढ़ाई और शादी करने का झांसा देकर साल 2020 से लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। आरोपी बबलू तोमर पहले से विवाहित है, उसके बच्चे हैं। बीते दिनो जब पीड़िता ने उस पर शादी का दबाव बनाया तब आरोपी ने कहा की उसके बच्चो की शादी की उम्र हो चुकी है। पहले वो बच्चों की शादी करेगा उसके बाद उसके साथ विवाह करेगा। पीड़िता ने इस बात का विरोध किया जिस पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद पीड़िता ने थाने जाकर प्रकरण दर्ज करा दिया। दोनो मामलो में संबधित थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। इधर अयोध्या नगर थाना पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली 28 वर्षीय विवाहिता ने रिर्पोट दर्ज कराते हुए बताया की उसके घर दूर का रिश्तेदार उमेश विश्वकर्मा अक्सर उसके घर आता-रहता था। बीते साल 25 जनवरी, 2025 को उमेश उसके घर आया उस समय पीड़िता के घर पर कोई नहीं था। सूनेपन का फायदा उठाकर आरोपी ने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। बदनामी के डर से पीड़िता चुप रही, इससे आरोपी की हिम्मत बढ़ गई, और कुछ महीने बाद वह उस पर दोबारा शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। पीड़िता ने इंकार किया तब आरोपी उसे और उसके परिवार को समाज में बदनाम करने की धमकी देने लगा। तंग आकर विवाहिता ने आरोपी की सारी करतूत पति को बताई और थाने पहुंचकर शिकायत कर दी। थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
