
अमलाई ।शारदेय नवरात्र के शुरू होते ही पूरा शहर माता रानी की भक्ति में डूब गया है। घट स्थापना के साथ ही जगह-जगह मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विराजमान किया गया। नगर में दुर्गा प्रतिमाएं विभिन्न पंडालों में विराजित होने के साथ पूजन- भजन का दौर शुरू हो गया है जो देर शाम तक चल रहा है। शुभ मुहूर्त में विधि-विधान एवं हवन पूजन के साथ माता की प्रतिमा स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। अनेक स्थानों पर जवारे भी बोए गए।
संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े।
दुर्गा मंदिर वार्ड क्रमांक 6, अन्नपूर्णा मंदिर रेलवे कॉलोनी और दुर्गा मंदिर इंदिरानगर सहित अन्य मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला चलता रहा। भक्तों नेमाता रानी का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। मंदिरों में माता के जयकारों के उद्घोष गूंजते रहे। भजन कीर्तन चलता रहा। सैकड़ों भक्त 9 दिनों तक निराहार व्रत करेंगे।
सतरंगी रोशनी सेनहाया नगर
बरगवां अमलाई नगर परिषद नगर में करीब दो दर्जन स्थानों पर माता की झांकियां सजाई गई है। इनमें अद्भुत साज सज्जा की गई है।
विद्युत सज्जा लोगों को आकर्षित कर रही है। पूरा नगर सतरंगी रोशनी में डूबा नजर आ रहा है।झांकी स्थलों पर शाम को आरती के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए। इसके पहले ढोल-नगाड़ों के साथ आदिशक्ति को विराजमान किया गया। उधर, घरो में भी लोगों ने नवरात्र के दूसरे दिन दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रम्हचारिणी का पूजन किया।
आरती में उमड़े श्रद्धालु
अमलाई ,गांधीनगर, संजयनगर, इंदिरानगर, बरगवां देव्हारा स्थान में बड़े-बड़े पंडाल सजाए गए हैं। विभिन्न नव दुर्गा कमेटी के पंडाल लोगों के आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं।
दुर्गा मंदिर में स्थापित किए गए जवारा कलश
नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 6 में स्थित दुर्गा मंदिर में 151 जवारा कलश की स्थापना की गई है।
