Spread the love

बालाघाट। वन विभाग में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मुख्य वन संरक्षक बालाघाट गौरव चौधरी के मार्गदर्शन में उडऩदस्ता दल प्रभारी अजय चौरे के निर्देशन में उडऩदस्ता दल बालाघाट द्वारा पश्चिम बैहर (सा.) के अंतर्गत 15 सितम्बर को बघोली बीट के कक्ष क्रमांक 1461 वन क्षेत्र में अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर कार्यवाही की गई।
15 सितम्बर की रात्रि में उडनदस्ता दल वन वृत्त बालाघाट को सूचना प्राप्त हुई की पश्चिम बैहर (सा.) के अंतर्गत बघोली बीट के वन क्षेत्र से रेत का ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उडऩदस्ता दल द्वारा बघोली बीट के अंतर्गत पोंगारझोड़ी मार्ग पर कक्ष क्रमांक 1461 में रेत का परिवहन करते 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर कार्यवाही की गई। पूछताछ में आरोपी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में असफल रहा। आरोपी का नाम व पता अजय पुषाम, पिता कृपाल सिंह पुषाम ग्राम दीपुर थाना परसवाड़ा पर वन अपराध भारतीय वन अधिनियम 1927 के अंतर्गत कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान जब्त सामग्री में रेत 2.76 घनमीटर, ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 50 ए 7285 जब्त किया गया।
इस कार्यवाही में राजेन्द्र कुमार मडामे, राकेश कुमार सनोडिया वनपाल, सौरभ यादव, देवेन्द्र उके वन रक्षक, सम्भू यादव वाहन चालक उडऩदस्ता दल वन वृत्त बालाघाट एवं बीट गार्ड बघोली एवं परिक्षेत्र सहायक खुरमुंडी का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *