
दमोह: केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना स्वामित्व योजना के अंतर्गत कार्यपूर्ण न करने एवं लगातार लापरवाही बरतने के आरोप में बटियागढ़ तहसील के 5 पटवारियो को अपर कलेक्टर मीना मसराम द्वारा नोटिस जारी करते हुए दो दिवस में कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया है।इस संबंध में अधीक्षक भू अभिलेख श्रीमती वर्षा दुबे ने बताया कि बटियागढ़ तहसील के पटवारी हल्का मंगोला, खडेरी, मगरोन, निबोरा कलॉ, शहजादपुरा पटवारी द्वारा स्वामित्व योजना का कार्य लगातार निर्देशित करने के उपरांत भी पूर्ण नहीं कराया जा रहा है। इससे मामले में प्रगति नहीं हो पा रही है।
श्रीमती दुबे ने बताया कि बटियागढ़ तहसील के पटवारी हल्का मंगोला में 250 प्लाट के विरुद्ध मात्र 49 प्लाट का सर्वे किया गया है। जबकि अभी 201 प्लांट शेष रह गए हैं। इसी प्रकार पटवारी हल्का खडेरी में 1372 प्लांट के विरुद्ध 149 प्लाटों का सर्वे किया गया जबकि 1223 प्लांट अभी भी शेष रह गए हैं। पटवारी हल्का मगरोंन में 974 प्लांट के विरुद्ध 471 प्लाटों का सर्वे किया गया जबकि 503 प्लांट अभी भी शेष रह गए हैं। पटवारी हल्का निबोरा कला में 375 प्लांट के विरुद्ध एक भी प्लाट का सर्वे नही किया गया अभी भी 375 ही प्लांट भी शेष हैं।वही पटवारी हल्का शहजादपुरा में 278 प्लांट के विरुद्ध 139 प्लाटों का सर्वे किया गया जबकि 137 प्लांट अभी भी शेष रह गए हैं। इन सभी पटवारी से दो दिवस में कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया है।
