Spread the love

नौसिखिए चालक की गलती से भिड़ीं कार और तूफान
जबलपुर। दमोह नाका–मदन महल फ्लाईओवर पर शनिवार दोपहर पहला सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक नौसिखिया कार चालक की लापरवाही के चलते स्विफ्ट डिजायर और तूफान वाहन की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर अफरातफरी का माहौल बन गया और यातायात कुछ देर तक बाधित रहा।
लार्डगंज थाना उपनिरीक्षक अशोक दुबे ने जानकारी दी कि स्विफ्ट डिजायर क्रमांक एमपी 20 जेडएन 2597) तेज रफ्तार से रॉन्ग साइड से आ रही थी। उसी दौरान सामने से तूफान वाहन भी तेज गति में आ रहा था। दोनों वाहन आमने-सामने आ गए और जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ, लेकिन दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर जमा हो गए।
चालक की गलती से हुआ हादसा …
स्विफ्ट कार चालक हृदेश साहनी ने पुलिस को बताया कि वह नया चालक है और उसे सही दिशा समझ नहीं आई। इसी वजह से कार रॉन्ग साइड में चली गई और सामने से आ रहे वाहन से टकरा गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *