Spread the love

60 हजार की घूस ले रहे शिक्षा विभाग के डीपीसी और एपीसी रंगे हाथ दबोचे गये

सील किये गये स्कूल को खोलने के लिये स्कूल संचालक से मांगी थी रिश्वत

ईओडब्ल्यू जबलपुर ने पैट्रोल पर रकम लेते हुए किया ट्रैप
जबलपुर । आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर द्वारा जिला मण्डला के शिक्षा विभाग के डीपीसी (डिस्ट्रिक प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर) अरविंद विश्‍वकर्मा और ए.पी.सी. (असिस्टेंट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर) अवधेश नारायण पाण्डेय को निजी स्कूल संचालक से 60 हजार रूपये की घूस लेते हुए रंगे हाथ दबोचा गया है। अधिकारियो से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी रविकांत नंदा पिता कुंवरमन नन्दा (31) ने बीती 22 सितंबर को पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू)में लिखित शिकायती आवेदन देते हुए बताया की वह ग्राम ककैया तहसील बिछिया जिला मण्डला का रहने वाला है, और स्वंय के विघा निकेतन स्कूल ककैया का संचालन करता है। बीती 25 जून 2025 को उसका स्कूल भवन जर्जर होने के कारण एसडीएम बिछिया ने सील कर दिया था। इसके बाद उसने स्कूल भवन का मरम्मत काम कराया और काम पूरा होने के बाद स्कूल को पुनः खोलने के लिए शिक्षा विभाग मण्डला में पदस्थ डीपीसी अरविंद विश्वकर्मा को आवेदन दिया था। डीपीसी मण्डला को स्कूल का मौका निरीक्षण करके सील खोले जाने के लिये प्रतिवेदन देना था। डीपीसी और उनकी टीम के द्वारा भौतिक निरीक्षण कर लिया गया था। इसके बाद डीपीसी अरविंद विश्वकर्मा और एपीसी अवधेश नारायण पाण्डेय द्वारा जॉच रिपोर्ट फरियादी के पक्ष में दिये जाने के एवज में उससे 60 हजार की रिश्‍वत देने की मांग कर रहे थे। और बिना रकम दिये रिर्पोट उसके पक्ष में देने के लिये आनाकानी करने लगे। फरियादी रविकातं की शिकायत की जॉच में दोनो आरोपियो द्वारा रिश्‍वत की मांग किये जाने की बात सही पाये जाने पर टीम ने उन्हें रंगे हाथ दबोचने की योजना तैयार करते हुए रिश्वत की रकम देने के लिये फरियादी की आरोपियो से बातचीत कराई गई। आरोपी डीपीसी अरविंद विश्वकर्मा द्वारा मण्डला में स्थित रिलायंस जियो पेट्रोल पंप पर फरियादी रविकांत नंदा से अपनी पत्नी के जरिये रिश्वत की 60 हजार की ली गई। तभी वहॉ पहले से जाल बिछाकर बैठी ईओडब्ल्यू टीम ने डीपीसी अरविंद विश्वकर्मा और रिश्वत की रकम लेने वाली उसकी पत्नी आरती विश्‍वकर्मा को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। मामले में अरविंद विश्वकर्मा पिता स्व. सरमन लाल विश्वकर्मा डिस्ट्रिक प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर शिक्षा विभाग मण्डला वर्तमान पता हाउसिंग बोर्ड कालोनी मण्डला स्थायी पता, विजय नगर जबलपुर और उसकी पत्नि आरती विश्‍वकर्मा सहित असिस्टेंट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अवधेश नारायण पाण्डेय पिता जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय निवासी प्रज्ञा नगर, देवदरा मण्डला के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओ के तहत कार्यवाही की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *