
शाजापुर। बेखौफ होकर मजिस्ट्रेट के बंगले से बाइक चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार थाना लालघाटी जिला शाजापुर पर फरियादी शब्बीर खान निवासी महूपुरा पटेलवाड़ी शाजापुर के द्वारा 25.09.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह सुबह लालघाटी स्थित लोंदिया रोड पर बने मजिस्ट्रेट बंगला की बाउण्ड्रीवाल के अन्दर मेरी होन्डा लीवो मोटरसायकल को 10 बजे रखकर अपनी ड्यूटी पर चला गया था। ड्यूटी खत्म होने के बाद जब वापस आकर देखा तो बाइक नही मिली जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रं. 203/2025 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वहीं पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपालसिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गोपाल सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लालघाटी निरीक्षक अर्जुनसिंह मुजाल्दे द्वारा अज्ञात आरोपियों की धरपकड़ हेतु एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा अपराध में चोरी गई बाइक एवं अज्ञात आरोपियों की धरपकड़ हेतु अलग-अलग जगह के सीसीटीव्ही फुटेज देखकर प्रयास किया गया जिसमें संदिग्ध आरोपी विजेन्द्र पिता बाबूलाल जाट उम्र 26 साल निवासी ग्राम लोंदिया से पूछताछ की गई। आरोपी ने दिनांक 25.09.2025 को अपने साथी धर्मेन्द्र जाट, विष्णु एवं जितेन्द्र निवासी ग्राम लोंदिया के साथ मिलकर दोपहर करीब 01.30 से 02.00 बजे के बीच लालघाटी स्थित लोंदिया रोड पर बने मजिस्ट्रेट बंगला की बाउण्ड्रीवाल के अन्दर पार्किंग में रखी होन्डा लीवो बाइक चोरी करना स्वीकार किया एवं चोरी की गई बाइक को अपने साथी धर्मेन्द्र जाट के पास होना बताया। आरोपी विजेन्द्र जाट को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया और उसके अन्य साथी आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। उक्त कार्रवाई में पुलिस टीम थाना प्रभारी लालघाटी अर्जुनसिंह मुजाल्दे, उनि. हेमन्त पटेल, का.प्रआर.529 अरविन्द तिलावदिया, का. प्रआर.05 मुकेश पटेल, का. प्रआर. 199 प्रमोद नागर, का. प्रआर. 78 चन्द्रपाल जाट, का. प्रआर. 266 जसवंत एवं आरक्षक 77 रामप्रसाद बामनिया की सराहनीय भूमिका रही।
