Spread the love

मालवीय चौक पर पुतला दहन
जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी एवं श्रीमती प्रियंका गांधी के विरुद्ध की गई अशोभनीय और आपत्तिजनक टिप्पणी ने समस्त कांग्रेसजनों की भावनाओं को गहराई से आहत किया है। यह बयान केवल व्यक्तिगत स्तर पर अपमान नहीं है बल्कि भारतीय लोकतांत्रिक परंपराओं, शिष्ट राजनीतिक संवाद और सामाजिक मर्यादा का भी उल्लंघन है। यह बात नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कही.
टिप्पणी के विरोध में जबलपुर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा मालवीय चौक में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया और भाजपा नेतृत्व के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि भाजपा यदि विजयवर्गीय पर तत्काल कार्यवाही कर उन्हें पद से नहीं हटाती तो कांग्रेसजन और उग्र आंदोलन करेंगे.
प्रदर्शन में दिनेश यादव,अमरीश मिश्रा,सतीश तिवारी,मतीन अंसारी,कमलेश यादव,इंद्रा पाठक,अनुराग गढ़वाल, रुकमणी गोंटिया,अयोध्या तिवारी,संतोष दुबे पंडा,गुड्डू नबी,अख्तर अंसारी,सत्येंद्र चौबे गुड्डा,अतुल बाजपेयी,विवेक अवस्थी,राजेंद्र पिल्लै, आरिफ बेग , रितेश गुप्ता, प्रवेंद्र चौहान,मदन लारिया,हुकुम चंद जैन,रविन्द्र कुशवाहा,समर्थ अवस्थी,रामदास यादव,अभ्युत बाजपेयी,सोनू दुबे,अनुज श्रीवास्तव,रज्जु सराफ,रवि सोनकर,सुरेंद्र तिवारी,विष्णु विनोदिया,पवन कनोजिया,हीरा तिवारी,आशुतोष ठाकुर,संदीप जैन,अमित मिश्रा,असलम ख़ान,अखिलेश शर्मा, समीम गुड्डू, मो अल्तमश, पंकज निगम, दीपक यादव,भरत पटेल,विजय पांडेय,दीपक चौधरी,राजकुमार सोनी आदि उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *