Spread the love

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा दसवां दिवस

छिंदवाड़ा – प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर 17 से 2 अक्टूबर तक नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा द्वारा निगम महापौर विक्रम अहके एवंआयुक्त चंद्रप्रकाश राय के कुशल मार्ग दर्शन में स्वच्छता ही सेवा ही पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
जिसके दसवें दिवस नगर के वार्ड नंबर 32 दशहरा मैदान पोला ग्राउंड एवं वार्ड नंबर 26 छोटा तालाब सुभाष पार्क की चौपाटी पर लगी खाद्य दुकानों पर स्वच्छ स्ट्रीट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


जिसमें नगर पालिक निगम स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन, निगम से उमेश प्यासी, डॉक्टर सेवंती पटेल सहित सिद्धि विनायक बेस्ट मैनेजमेंट टीम एवं निगम स्वच्छता टीम ने दुकानदारों का इंटरव्यू लेकर स्वच्छता बनाए रखने की अपील की साथ ही विविध प्रश्नोत्तर कर स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। इस अवसर सभी दुकानदारों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान में नगर निगम छिंदवाड़ा का साथ देकर स्वच्छता को अपनी आदत में लाने का संकल्प लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *