Spread the love

कटनी। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार आईएएस नें दशहरा महोत्सव पर्व पर श्री बजरंग उत्सव समिति द्वारा पुराना बस स्टैंड चौपाटी में 30 सितंबर को आयोजित होने वाले रामलीला मंचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा 1 अक्टूबर को शाम 7 बजे से आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम के दौरान निगम से संबंधित आवश्यक कार्य व्यवस्थाओं हेतु निगम के अधिकारी-कर्मचारियों को दायित्व प्रदान सौंपे है। निगमायुक्त सुश्री परिहार द्वारा जारी आदेशानुसार कार्यक्रम की संपूर्ण कार्य व्यवस्था हेतु उपायुक्त श्री शैलेष गुप्ता को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था का दायित्व सुधीर मिश्रा प्रभारी कार्यपालन यंत्री के साथ आदेश जैन प्रभारी सहायक यंत्री एवं मोना करेरा उपयंत्री को दायित्व सौंपा गया है। वहीं पहुंच मार्ग के गढ़डों की मरम्मत करानें का दायित्व प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा के साथ सुनील सिंह प्र. सहायक यंत्री, संजय मिश्रा उपयंत्री को प्रदान किया गया है। जबकि साफ-सफाई, रेखांकन एवं आवारा मवेशियों की रोकथाम हेतु प्र.स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, स्वच्छता निरीक्षक तेजभान सिंह एवं हांका गेंग प्रभारी दीपक मलिक को दायित्व सौंपा गया है। वहीं पुलिस कंट्रोल रूम के निर्देशानुसार फायर बिग्रेड वाहन की व्यवस्था हेतु प्र. फायर नियंत्रण मृदुल श्रीवास्तव एवं प्रभारी सहायक फायर शैलेन्द्र दुबे को दायित्व सौंपा गया है। निगमायुक्त सुश्री परिहार नें शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हेतु टैंकर प्रभारी अभिषेक अरजरिया को तथा चौपाटी की दुकानों को व्यवस्थित करने का दायित्व मानेन्द्र सिंह अतिक्रमण प्रभारी को निर्देशित करते हुए सौंपी गई कार्य व्यवस्थाओं निर्धारित समय पर पूर्ण कराकर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *