90 लाख से अधिक रुपए के गबन/बंदरबांट/हेरफेर का बड़ा मामला

बड़वानी । पंचायतों में हुए करोड़ों के भ्रष्टाचार मामले में बड़ी कार्रवाई , 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार , वेंडर जावेद खान , रवि वानखेड़े और अली असगर को किया गिरफ्तार , पंचायतो ने निर्माण कार्यों में बगैर जीएसटी और टीन नंबर के अस्पष्ट और ब्लैंक के बिल किए थे पोर्टल पर अपलोड , वेंडरों ने बिना जीएसटी और टीन नंबर एवं नियम के विरुद्ध की थी राशि प्राप्त , दो अलग अलग मामलों में 25 सरपंच , सचिव और वेंडरों के खिलाफ दर्ज की गई थी एफआईआर , 6 पंचायत सेमलेट , लिंबी , कंडरा , आंवली , वेरवाडा और ओसाडा पंचायतों में हुए थे गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य , तत्कालीन पाटी जनपद सीईओ नीलेश नाग ने की थी एफआईआर , पाटी थाना क्षेत्र का मामला ।
बड़वानी जिले के पाटी विकासखंड में लगभग 90 लाख से अधिक रुपए के गबन/बंदरबांट/हेरफेर का बड़ा मामला तब सामने आया जब इसमे एफआईआर दर्ज की गई। यहां ग्रामीण क्षेत्रों में कई निर्माण कार्य घटिया या अधूरे पाए गए हैं जिन्हें गुणवत्तापूर्ण बता कर उसके नाम पर बिलों में धांधली कर राशि आहरित की गई, जिसके जांच में जनपद पंचायत पाटी के सीईओ के आवेदन के बाद अब तक कुल 6 पंचायतों में कई सरपंच ,सचिव, वेंडरों पर एफआईआर दर्ज की गई हैं , हालांकि मामले की जांच अभी जारी है जिसमें और भी राशि बढ़ाने की आशंका है साथ ही इस मामले में आरोपियों की संख्या भी बढ़ सकती है। ग्राम पंचायत सेमलेट, लिंबी कंडरा आवली वेरवाड़ा ओसाड़ा के विभिन्न कार्यो की जांच वरिष्ठ कार्यालय ओर अधिकारियों द्वारा करवाई गई जिसमें दोषी पाए जाने की शिकायत कर कार्यवाही के लिए थाना पाटी पुलिस को प्राप्त आवेदन पर इनमें दोषी पाए लोगो पर एफआईआर दर्ज की गई है ,बड़वानी जिले की पाटी जनपद के अंतर्गत आने वाली 6 पंचायत के कई निमार्णाधीन निर्मित ओर अनिर्मित निर्माण कार्य विकास कार्य मे शिकायते प्राप्त होने के बाद जांच की गई और कई निर्माण अधूरे तो कई निर्माण हुए नही ओर राशि निकाल ली और कई काम पूरे हुए पर गुणवत्तापूर्ण नही हुए ऐसा जांच में पाया जाकर राशि का घोटाला किया गया ऐसी शिकायत पाटी के जनपद सीईओ द्वारा थाना पाटी में की गई और उसके आधार पर 08/ 05/2025 ओर 25 /05/2025 को 2 अलग अलग एफआईआर दर्ज कराई गई , यही नहीं जांच में उल्लेख है कि इस जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य भी सामने आए हैं। यहां कुछ निर्माण कार्य घटिया पाए गए हैं, तो कई कार्यों के काम ही अधूरे मिले हैं। इतना ही नहीं, कई निर्माण कार्य तो सिर्फ कागजों में ही दिखाए गए हैं। इसके साथ ही पोर्टल पर अपलोड किए गए बिलों की धुंधली कॉपी या खाली पेज अपलोड कर राशि निकाल ली गई। बता दें कि कुल 2 एफआईआर में 2 दर्जन लोगो पर मामला दर्ज होकर जांच की जा रही है,इस पूरे मामले में पाटी जनपद तत्कालीन सीईओ नीलेश नाग ने पाटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है जिसमे विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है अनियमित की जांच चल रही है, कुछ लोग इसको लेकर हाईकोर्ट के शरण मे गए है कि हम पर द्वेषपूर्ण कार्यवाही की गई हालांकि हाईकोर्ट से अभी तक कोई स्टे इन्हें नही मिला, इन सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं माना जा रहा है कि, पाटी जनपद की अन्य पंचायतों में भी ऐसी ही स्थिति है। जिसको लेकर जिला प्रशासन इन पंचायतों की भी जांच कर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।
1शायदा सोलंकी
2 तुलसीराम सस्ते
3 श्री रवि वानखेडे
4 उमराव सोलंकी
5 श्री जावेद खान
6 श्री रुबीक ट्रेडर्स
7 हुतैब ट्रेडर्स
8 सोलंकी कृषि फार्म
9 हर्ष ट्रेडर्स
इनके खिलाफ दिनांक 08.05.2025 को प्रकरण दर्ज हुआ
1 गिना नरगावे
2 कैलाश सोलंकी
3 सायसिंग डावर
4 टीकाराम खरते
5 रतनसिंह नरगावे
6 मोती खरते
7 रुजलीबाई
8 विजय अलावे
9 फुलमा अलावे
10 सुरेश सोलंकी
11 हतैब ट्रेडर्स
12 रवि वानखेडे
13 रुबिक ट्रेडर्स
14 रामेश्वर गोले
15 आदर्श बिल्डिंग मटेरियल
16 जावेद खान
इन लोगो के खिलाफ दिनांक 25,05,2025 को प्रकरण दर्ज हुआ था
