Spread the love

नई दिल्ली। दिल्ली में 17 छात्राओं के उत्पीड़न के आरोपी स्वयंभू बाबा चैतन्यानंद सरस्वती को पटियाला हाउस कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस के एसीपी ने कोर्ट को बताया कि चैतन्यानंद लड़कियों के साथ न सिर्फ कालेज में छेड़छाड़ करता था बल्कि धमकाता था और अश्लील मैसेज भेजता था। उसने लड़कियों के बाथरूम में कई कैमरे लगवा रखे थे, जो चैतन्यानंद के मोबाइल फोन से कनेक्ट थे।
दिल्ली पुलिस ने रविवार सुबह आगरा से गिरफ्तार किए गए 62 वर्षीय चैतन्यानंद को दोपहर करीब 3:40 बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट रवि के सामने पेश किया। बहस के दौरान प्रॉसिक्यूशन ने आरोप लगाया कि चैतन्यानंद ने कई छात्राओं से छेड़छाड़ की और उनसे यौन संबंध बनाने की मांग की। पीड़िताओं ने अपनी गवाही में आरोपों की पुष्टि की है।
अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया कि चैतन्यानंद लड़कियों को धमकियां देता था। उन पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। कई कैमरे बाथरूम में भी लगे थे। करीब 16 लड़कियों ने शिकायत की है। कई अन्य आरोपों की पुष्टि की जानी है, ऐसे में पुलिस कस्टडी जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *