Spread the love

क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर बस संचालक पर लगाया जुर्माना
बालाघाट। जिला परिवहन विभाग द्वारा 28 सितंबर को लांजी से हैदराबाद जाने वाली बसों पर चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही स्कूल बसों की फिटनेस जांच की गई। जिसमें तीन बसों को जब्त किया गया।
जिला परिवहन अधिकारी अनिमेष गढ़पाल ने बताया कि 28 सितंबर को विभाग द्वारा लांजी से हैदराबाद जाने वाली बसों की जांच की गई, जिसमें पाया गया कि बसों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई गई थी। परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत बसों के संचालको पर 25 हजार रुपये की चालानी कार्यवाही की गई। इसके साथ ही बसों की फिटनेस जांच के दौरान क्रिएटिव स्कूल भोरगढ़ की 3 बसों के बिना फिटनेस परमिट होने पर जब्ती की कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *