Spread the love

डोंगरिया-एकोड़ी के बीच हुआ हादसा
बालाघाट। बालाघाट-गोंदिया नेशनल हाईवे में फिर एक हादसा हो गया। डोंगरिया और एकोड़ी के बीच हुए सडक़ हादसे में 5 माह की गर्भवती महिला दीपा मुसकोसरे 30 वर्ष की मौत हो गई। जबकि उसका पति अजय मुसकोसरे 28 वर्ष और 22 माह का पुत्र हार्दिक घायल हो गए। घायलों का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है।
महाराष्ट्र राज्य के गोंदिया जिले के कटंगीकला निवासी घायल अजय मुसकोसरे ने बताया कि वह रविवार को अपने ससुराल बिरसोला से बाइक क्रमांक एमएच 35 एजेड 2866 में सवार होकर नेशनल हाईवे के रास्ते से घर जा रहा था। जब वह डोंगरिया और एकोड़ी के बीच पहुंचा था, तभी बीच रास्ते में खड़े एक चौपहिया वाहन क्रमांक सीजी 04 जे 7049 से उसकी भिड़ंत हो गई। घटना में उनकी पत्नी, पुत्र और वह स्वयं घायल हो गया। एंबुलेंस की सहायता से उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया।
बीच रोड में खड़ी थी गाड़ी
घायल अजय मुसकोसरे के अनुसार चौपहिया वाहन क्रमांक सीजी 04 जे 7049 के चालक ने बीच रोड पर ही वाहन को खड़ा कर दिया था। उसने अपनी बाइक को काफी नियंत्रित किया, लेकिन वह कार से जाकर टकरा गया। घटना में उसकी पत्नी सिर के बल गिर गई, जबकि पुत्र दूर छिटक गया और वह गाड़ी सहित नीचे गिर गया। हालांकि, पुत्र को काफी कम चोटें आई है। घटना के बाद उसी चौपहिया वाहन के चालक ने उन्हें गर्रा तक छोडकऱ फरार हो गया। इधर, घटना की सूचना मिलने पर एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *