Spread the love

नरसिंहपुर। जिले के गोटेगांव निवासी प्रतिष्ठित नागरिक मुलायम सिंह पटेल की धर्म पत्नी एवं सरदार सिंह पटेल, मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल की माता जी श्रीमति यशोदा पटेल का सोमवार की सुबह देवलोकगमन हो गया है| उनके निधन का समाचार मिलते ही लोगों में शोक की लहर व्याप्त हो गई| दु:खद समाचार मिलते ही डॉ.मोहन यादव, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह, श्री पटेल के निवास स्थान पहुंचे और दिवंगत आत्मा का श्रद्धाजंलि अर्पित की| इसके अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रदेश के कई मंत्री पटेल के निवास पहुंचे| श्रीमति यशोदा पटेल का अंतिम संस्कार गोटेगांव मुक्तिधाम में किया गया| इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों के लोगों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धाजंलि अर्पित की|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *