Spread the love

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के एक प्रेमी और प्रेमिका का वीडियो वायरल हो रहा है। ये जोड़ा बाइक पर घूम रहा था तभी इन्हे मंदिर में ले जाकर इनका विवाह करा दिया गया। न डोली की जरुरत पड़ी न शहनाई बजी। परिवार के साथ खुशी खुशी मंदिर से ही दुल्हन ससुराल के लिए विदा हो गई। किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। खोडारे थाना अंतर्गत गांवर के पूर्व प्रधान ओंकार गुप्ता ने फोन पर बताया कि सोनू मौर्या की खम्हरिया बाजार में चाय की दुकान है। वहीं से कुछ दूरी पर निशा मौर्या का घर है। दोनों में आपस में प्रेम प्रसंग चल रहा था। ऐसे में परिजनों की सहमति के साथ गांव वालों ने राम जानकी मंदिर में उनकी शादी करा दी। गोंडा में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का लड़की एक दूसरे के गले में माला पहनाते नजर आ रहे हैं। बाद में लड़के ने लड़की के मांग में सिंदूर भी भरा। ये सब जब हो रहा है तब गांव वाले मुदित मुद्रा में खड़े दिखाई पड़ रहे थे। जानकारी के मुताबिक खोड़ारे थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजपुर गांव निवासी 19 साल के सोनू मौर्या और खम्हरिया गांव की निशा मौर्या के बीच आपस में प्रेम संबंध था। कल दोनों संदिग्ध परिस्थितियों में मोटरसाइकिल पर बैठकर घूम रहे थे जिनको गांव वालो ने रोक लिया और परिजनों को जानकारी दी गई। यहां दोनों के परिजनों की आपसी सहमति से ग्रामीणों के सामने खमरिया गांव के राम मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *