Spread the love

नये में करंट तो पुरानों में साख टटोल रहा संगठन

(जुगुल किशोर मिश्रा)
उमरिया ! मध्य प्रदेश भाजपा में नये अध्यक्ष के लिए खोजबीन शुरू हो गई है, चुनाव के कारण रुकी नियुक्तियों को लेकर संगठन अब नये चेहरे को तलाशने जुट गया है। इसी के साथ ही जिलों में भी नये अध्यक्ष के लिए भाग दौड़ होने लगी है। कहा जा रहा कि उमरिया जिले में भाजपा के नये अध्यक्ष के लिए एक ओर जहां नई टीम से व युवा चेहरे को मौका देने पर विचार कर सकता है, जिसके लिए भाजपा संगठन उनकी कुंडली और उनमें कितना करंट है यह तलाशने में जुटा हुआ है, वहीं दूसरी ओर पुराने चेहरों पर भी संगठन सख्ती के साथ नब्ज टटोलने लगा हुआ है। भोपाली सूत्र बताते हैं कि जमीनी स्तर से लेकर कार्यकर्ताओं के बीच छवि व सत्ता संगठन में उस चेहरे का कितना महत्व और वजूद है, इसके लिए बारी बारी से काम शुरू कर दिया गया है। वर्ष 2024 की विदाई के पहले ही प्रदेश सहित जिलों को नये अध्यक्ष मिल जायेगें।

उमरिया में आखिर कौन..?
सूत्रों के हवाले स खबर है कि उमरिया जिले में 5 नये तो 2 पुराने चेहरों पर सर्वे किया जा रहा है, इं पांचों नये चेहरों के नामों पर किसी एक नाम पर ही सहमति बन पायेगी, लेकिन अनुशासित और बेहतर काम के लिए कटिबद्ध भाजपा संगठन किसी भी प्रकार की चूक नहीं करेगी। यहां अनुशासन को भी महत्वपूर्ण माना जाता है। इन पांच नामों के लिए संघ भी अपनी अहम भूमिका में नजर आ रहा है, जिसकी सहमति के बाद ही चेहरे पर मुहर लग पायेगी। वहीं पुराने जो भी चेहरे सामने आ रहे हैं वह 2 हैं, जिसको लेकर भी कार्यकर्ता से राह मश्विरा किया जा रहा है। पुराने चेहरों को लेकर यह भी टटोला जा रहा है कि इनके कार्यकाल में संगठन व सत्ता सहित जनता के बीच कितने अच्छे और निर्णायक संबंध थे, वहीं संगठन इस तलाश में भी है कि वह सरकार और संगठन की मंशा पर कितने खरे उतरे थे। बहरहाल जो भी हो सोसल मीडिया के इस दौर में हर कोई अपने को अपडेट वर्जन में रखकर आगे बढ़ रहा है, नये अध्यक्ष को लेकर जिले मे किसको इसकी कमान मिलेगी यह तो वक्त ही बतायेगा, परंतु नये अध्यक्ष की दौड़ में शामिल मानने वाले भाजपाई हर पैंतरा अपनाने लगे हुए हैं। कोई दिल्ली की दौड़ में लगा हुआ है तो कोई भोपाल का ख्याली पुलाव पकाने में व्यस्त हैं।
इन नाम की चर्चा
भारतीय जनता पार्टी उमरिया जिले के अगले जिला अध्यक्ष पद के लिए जिन नाम की चर्चा हो रही है उसमें वर्तमान जिला अध्यक्ष दिलीप पांडेय, धनुषधारी सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष सिंह, युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद् सिंह युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष मानसिंह अशोक तिवारी ,अमित सिंह ,पुष्पेंद्र गौतम, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा के नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *