6 नवंबर को पहला चरण तो 11 नवंबर को होगा दूसरे चरण का मतदान

14 नवंबर को मतगणना, सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम ……7.42 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान
दिल्ली। आख़िरकार सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया है कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव 2 चरणों में होंगे। सोमवार शाम 4 बजे से दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार चुनाव की घोषणा करते हुए बताया कि 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान होगा, जबकि 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा और 14 नवंबर को मतगणना होगी। 6 को पहले चरण में 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जबकि 11 नवंबर को 122 सीटों पर मतदान होगा। वहीं मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 7.42 करोड़ है, जिनमें पुरुष मतदाता 3.92 करोड़ और महिला मतदाता 3.50 करोड़ हैं। उन्होंने आगे कहा,
- 10 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी और 17 अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। 18 अक्टूबर को नामों की छंटनी होगी, जबकि 20 अक्टूबर नामांकन वापसी का दिन है और 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।
- 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान
दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग होगी। 13 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी और 20 अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। 21 अक्टूबर को स्क्रूटनी होगी, जबकि 23 अक्टूबर नामांकन वापसी का दिन है। वहीं 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। - 14 नवंबर को मतगणना
सभी 243 विधानसभा सीटों के लिए 14 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि 16 नवंबर 2025 से पहले बिहार विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। - इस बार 17 नए प्रयोग किए गए हैं- चुनाव आयुक्त
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि इस बार 17 नए प्रयोग किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 17 नए फैसले बिहार विधानसभा चुनाव में लिए गए हैं जो बाद में पूरे देश में लागू होंगे। यह एक ऐतिहासिक कदम माना जाएगा। उन्होंने कह, राज्य में कुल 90,712 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। 1044 महिला पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 1350 मॉडर्न पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। किसी भी बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं रहेंगे। बुजुर्ग और दिव्यांग के लिए बूथ ग्राउंड फ्लोर पर होंगे। व्हील चेयर की सुविधा होगी। - सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 11 जिलों में 250 जगहों पर घोड़ों से निगरानी की जाएगी। जीरो टॉलरेंस टू एनी वायलेंस के निर्देश दिए गए हैं। सभी अधिकारियों को निष्पक्ष रहने का निर्देश है। कोई फेक न्यूज और गलत जानकारी सोशल मीडिया पर आता हैं तो कार्रवाई होगी। ड्रग्स और कैश के अवैध तस्करी पर पैनी नजर रहेगी।
